दीवाली के जश्न के बीच खूनी खेल: तमिलनाडु में एक रात में 10 हत्याएं, पुलिस के एसएसआई समेत कौन-कैसे बना निशाना?- bloody spree amidst Diwali celebrations 10 murders in single night in Tamilnadu who targets killing police SSI
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- दीवाली के जश्न के बीच खूनी खेल: तमिलनाडु में एक रात में 10 हत्याएं, पुलिस के एसएसआई समेत कौन-कैसे बना निशाना?- bloody spree amidst Diwali celebrations 10 murders in single night in Tamilnadu who targets killing police SSI
रवि (50) सोमवार तड़के एक मंदिर के पास मृत पाए गए। वह दोस्तों के साथ त्योहार मनाने बाहर गए थे। अरुप्पुकोट्टई में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शिवगंगा में भी दो वारदातें दीपावली की रात अरुप्पुकोट्टई के पास हुई एक झड़प में 25 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, शिवगंगा जिले से भी हत्या के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से ज्यादातर घटनाएं नशे, उपद्रवी व्यवहार और अचानक आए गुस्से के कारण हुईं। SSI और IT कर्मचारी की हत्याओं समेत कई मामलों में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे फोड़ने या घरों की ओर पटाखे चलाने जैसी छोटी-छोटी बातों पर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में जानलेवा झड़प में बदल गया। ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के बस्तर दौरे पर राहुल हमलावर: कहा- जवानों को पीएम के वादों पर भरोसा नहीं, बहस की चुनौती दोहराई पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए त्योहार की गहमागहमी का उठाया फायदा पुलिस के मुताबिक, तिरुचिरापल्ली में दो लोगों की हत्या और कुड्डालोर में गुटों के बीच हुई लड़ाई जैसे मामलों में पहले से आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग शामिल थे। हमलावरों ने पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए पटाखों के शोर, लोगों की कम सतर्कता और त्योहार के दौरान मची गहमागहमी का फायदा उठाया। पुलिस ने सभी मामलों में जांच तेज कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं।