LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड से क्या प्राइवेट अस्पताल में भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें क्या है पूरा नियम छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से बवाल: भाजपा ने पूछा- मुहर्रम पर दुर्गा विसर्जन रोकना बंगाली संस्कृति थी? खतरे में घर के स्मार्ट डिवाइस: टीवी, फ्रिज और कैमरे हैकर्स के निशाने पर, इंटरनेट वाले उपकरणों से घुसपैठ संभव
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,280.85 +688.40 (+0.84%)
निफ्टी 50 25,280.95 +136.65 (+0.54%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.12
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं पटाखे की चिंगारी; दिल्ली-यूपी से बिहार-तेलंगाना तक आग का कहर

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: रवि, 8 नव॰ 2026, 11:24 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं पटाखे की चिंगारी; दिल्ली-यूपी से बिहार-तेलंगाना तक आग का कहर
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

दीवाली के दिन दिल्ली, यूपी, बिहार, तेलंगाना, हरियाणा और सिक्किम सहित कई राज्यों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। इन हादसों का कारण शॉर्ट सर्किट और पटाखों की चिंगारी बताई जा रही है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • दीवाली के दिन दिल्ली, यूपी, बिहार, तेलंगाना, हरियाणा और सिक्किम सहित कई राज्यों में आग लगने की कई घटनाएं सामने ...और पढ़ें
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
  • डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के दिन देश के अलग-अलग राज्यों में एक के बाद एक आगजनी की घटनाएं सामने आईं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार, तेलंगाना, हरियाणा और सिक्किम तक में फैक्ट्रियों, गोदामों, कबाड़ की दुकानों और पुराने अस्पताल परिसर में आग लगने की खबरें सामने आई हैं।

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के दिन देश के अलग-अलग राज्यों में एक के बाद एक आगजनी की घटनाएं सामने आईं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार, तेलंगाना, हरियाणा और सिक्किम तक में फैक्ट्रियों, गोदामों, कबाड़ की दुकानों और पुराने अस्पताल परिसर में आग लगने की खबरें सामने आई हैं।

इन हादसों में कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं पटाखों की चिंगारी को शुरुआती वजह माना जा रहा है। कई जगहों पर प्लास्टिक और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण दमकलकर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र की नोवा बोल्ट प्लास्टिक कंपनी में भयानक आग लग गई। प्लास्टिक की कुर्षियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के कारण लपटों ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति संभाली।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

वहीं, राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ स्थित नांगली सकरावती इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री में शाम 4:22 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत दमकल की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया।

हरियाणा के सोनीपत स्थित बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया (फेस-1) में जूसर-मिक्सर बनाने वाली नॉर्थ वेस्ट इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। सोनीपत और पानीपत से पहुंचीं दमकल की 6 से अधिक गाड़ियों को 3 घंटे बाद भी मशक्कत करनी पड़ी।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, अवैध निर्माण और फायर मूवमेंट रोड पर कब्जों के कारण दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं।

उधर तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के कटेदन इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक ग्रैन्यूल बनाने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जो पास की एक प्लाईवुड यूनिट तक फैल गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।

बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में स्थित कृष्णा स्टील गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक और स्टील का सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा पटना के मनेर में पटाखे की चिंगारी से कबाड़ की दुकान में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को तैनात करना पड़ा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें