LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: कगिसो रबाडा के नाम जुड़ा रिकॉर्ड, किस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे? बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

दिवाली पर व्हाट्सएप पर सक्रिय हुए साइबर ठग: हजारों रुपये बोनस और फ्री गिफ्ट का दे रहे झांसा, कैसे बचें आप?

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर
प्रकाशित: शनि, 7 नव॰ 2026, 07:30 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

दिवाली पर व्हाट्सएप पर सक्रिय हुए साइबर ठग: हजारों रुपये बोनस और फ्री गिफ्ट का दे रहे झांसा, कैसे बचें आप?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

दिवाली पर व्हाट्सएप पर सक्रिय हुए साइबर ठग: हजारों रुपये बोनस और फ्री गिफ्ट का दे रहे झांसा, कैसे बचें आप?

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • 'दिवाली धमाका, इस लिंक पर क्लिक करें और इस प्रोडक्ट पर पाएं हजाराे रुपये की छूट, ऑफर सीमित'...अगर आपके व्हाट्सएप पर भी कुछ ऐसा मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए और उसपर क्लिक तो बिल्कुल न करें। क्योंकि व्हाट्सएप पर इन मौकों पर फ्री गिफ्ट, दिवाली बोनस और बड़े डिस्काउंट का लालच देकर लोगों को फंसाने वाले मैसेज भेजे जाते हैं। इन मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया जाता है, जो आपको किसी फर्जी वेबसाइट पर ले जा सकता है। वहां नाम, मोबाइल नंबर और बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जा सकती है। जरा-सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है। कैसे दिवाली ऑफर के नाम पर लोगों को फंसाते हैं साइबर ठग? व्हाट्सएप पर नकली ऑफर का लालच देकर लोगों की निजी जानकारी चुराने की कोशिश को फिशिंग कहा जाता है। इसमें साइबर ठग किसी मशहूर शॉपिंग कंपनी या सरकारी योजना जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट तैयार करते हैं। इसके बाद लोगों को मैसेज भेजकर दावा किया जाता है कि उन्हें दिवाली पर भारी डिस्काउंट, फ्री गिफ्ट या कैशबैक मिल सकता है। लोग जल्दबाजी में फैसला लें, इसके लिए मैसेज में यह भी लिखा होता है कि ऑफर कुछ ही समय के लिए है। ऐसे में कई लोग बिना जांच किए लिंक खोल लेते हैं। इसके बाद फर्जी वेबसाइट पर नाम, फोन नंबर, बैंक अकाउंट, डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी जैसी डिटेल मांगी जा सकती है। कुछ मामलों में ठग अनजान ऐप डाउनलोड करने के लिए भी कहते हैं। हजारों रुपये दिवाली बोनस का दावा भी निकला फर्जी हाल ही में व्हाट्सएप पर एक ऐसा ही मैसेज सामने आया था, जिसमें दावा किया गया था कि सरकार की तरफ से लोगों को आठ हजार रुपये का दिवाली बोनस दिया जा रहा है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस दावे को गलत बताया था। पीआईबी के अनुसार, सरकार की ओर से ऐसा कोई बोनस नहीं दिया जा रहा है। इस मैसेज के जरिए लोगों की निजी जानकारी चुराने की कोशिश की जा रही थी। इसलिए व्हाट्सएप पर सरकार या किसी बड़ी कंपनी के नाम से आए हर ऑफर पर भरोसा करना ठीक नहीं है। दिवाली ऑफर के नाम पर ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये पांच तरीके 1
  • अनजान लिंक खोलने से बचें: किसी अनजान नंबर से गिफ्ट, कैशबैक या भारी डिस्काउंट का मैसेज आए तो लालच में आकर उसके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। 2
  • ऑफर की सच्चाई जरूर जांचें: किसी भी ऑफर का फायदा उठाने से पहले उससे संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर जाकर उसकी जानकारी लें। अगर वहां ऑफर का जिक्र नहीं है, तो ऐसे मैसेज से दूरी बनाए रखें। 3

अनजान लिंक खोलने से बचें: किसी अनजान नंबर से गिफ्ट, कैशबैक या भारी डिस्काउंट का मैसेज आए तो लालच में आकर उसके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। 2

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

ऑफर की सच्चाई जरूर जांचें: किसी भी ऑफर का फायदा उठाने से पहले उससे संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर जाकर उसकी जानकारी लें। अगर वहां ऑफर का जिक्र नहीं है, तो ऐसे मैसेज से दूरी बनाए रखें। 3

ओटीपी या यूपीआई पिन किसी को न बताएं: बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। याद रखें, पैसे पाने के लिए यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होती। ओटीपी या यूपीआई पिन किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट को न दें। 4

अनजान एप डाउनलोड न करें: व्हाट्सएप पर भेजी गई एपीके फाइल या किसी अनजान लिंक से ऐप इंस्टॉल करने से बचें। ऐसा एप आपके फोन और निजी जानकारी के लिए खतरा बन सकता है। 5

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

बिना जांचे मैसेज फॉरवर्ड न करें: किसी ऑफर की पुष्टि किए बिना उसे दोस्तों और परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर न करें। ऐसा करने से फर्जी मैसेज और लोगों तक पहुंच सकता है। ऑनलाइन ठगी हो जाए तो तुरंत क्या करें? अगर आपने किसी फर्जी लिंक पर क्लिक कर दिया है या अपनी जानकारी साझा करने के बाद आपके बैंक खाते से पैसे कट गए हैं, तो बिना देरी किए अपने बैंक को इसकी जानकारी दें। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। आप सरकारी वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर भी ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है। क्यों जरूरी है दिवाली पर सतर्क रहना? एक्सपर्ट्स कहते हैं कि त्योहारों के दौरान ऑनलाइन खरीदारी और आकर्षक ऑफर्स के मैसेज बढ़ जाते हैं। साइबर ठग इसी मौके का फायदा उठाकर लोगों को जल्दबाजी में लिंक खोलने या निजी जानकारी साझा करने के लिए उकसाते हैं। इसलिए किसी भी गिफ्ट, बोनस या डिस्काउंट के लालच में आने से पहले उसकी सच्चाई जांचना जरूरी है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

| 6+ वर्ष टेक रिपोर्टिंग

सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर • नोएडा ब्यूरो

रोहित शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रमुख टेक जर्नल्स में सैकड़ों गैजेट रिव्यूज और साइबर फ्रॉड अवेयरनेस गाइड्स लिखी हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें