LIVE शनि, 7 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शनिवार, 7 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +1718.02 (+2.17%)
निफ्टी 50 25,030.35 +493.75 (+2.01%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

ज्यादा मिठाइयां खाने से पहले आज से करें इन योगासनों की शुरुआत, शरीर रहेगा एक्टिव और पाचन को मिलेगा फायदा

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शनि, 7 नव॰ 2026, 03:35 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

ज्यादा मिठाइयां खाने से पहले आज से करें इन योगासनों की शुरुआत, शरीर रहेगा एक्टिव और पाचन को मिलेगा फायदा
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

त्योहारों के मौसम में मिठाइयां और पकवान खाना आम बात है, लेकिन ज्यादा मीठा और भारी भोजन करने से कुछ लोगों को पेट फूलने, गैस, अपच और सुस्ती जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • Best Yoga Poses for Digestion: त्योहारों का मौसम हो या कोई खास मौका, मिठाइयों के बिना खुशियां अधूरी लगती हैं। लड्डू, जलेबी, गुलाब जामुन और रसगुल्ले जैसी मिठाइयां देखकर खुद को रोक पाना कई बार मुश्किल हो जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से कुछ लोगों को पेट फूलने, गैस, अपच और सुस्ती जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।  अगर आप चाहते हैं कि त्योहारों में स्वाद के साथ फिटनेस भी बनी रहे, तो आज से अपनी दिनचर्या में कुछ आसान योगासनों को शामिल कर सकते हैं। योग करने से शरीर एक्टिव रहता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इस लेख में जानें ऐसे योगासन, जिन्हें नियमित रूप से करने से पेट की सेहत का ध्यान रखने और शरीर को फिट रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, मिठाई खाने के तुरंत बाद योग करने से बचें। पाचन बेहतर रखने के लिए करें ये योगासन 1
  • वज्रासन वज्रासन पाचन के लिए लोकप्रिय योगासनों में से एक है। इसे करने के लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं और दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। अपनी कमर और गर्दन सीधी रखें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें। भोजन के बाद आरामदायक तरीके से कुछ मिनट वज्रासन में बैठ सकते हैं। इससे कुछ लोगों को पाचन में आराम महसूस हो सकता है। 2
  • पवनमुक्तासन पवनमुक्तासन पेट और कमर की मांसपेशियों को सक्रिय करने वाला योगासन है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और दोनों घुटनों को मोड़कर छाती के पास लाएं। अब हाथों से घुटनों को पकड़ें और कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं। यह आसन पेट फूलने और गैस की परेशानी में कुछ लोगों को राहत देने में मदद कर सकता है। 3

वज्रासन वज्रासन पाचन के लिए लोकप्रिय योगासनों में से एक है। इसे करने के लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं और दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। अपनी कमर और गर्दन सीधी रखें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें। भोजन के बाद आरामदायक तरीके से कुछ मिनट वज्रासन में बैठ सकते हैं। इससे कुछ लोगों को पाचन में आराम महसूस हो सकता है। 2

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

पवनमुक्तासन पवनमुक्तासन पेट और कमर की मांसपेशियों को सक्रिय करने वाला योगासन है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और दोनों घुटनों को मोड़कर छाती के पास लाएं। अब हाथों से घुटनों को पकड़ें और कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं। यह आसन पेट फूलने और गैस की परेशानी में कुछ लोगों को राहत देने में मदद कर सकता है। 3

भुजंगासन  भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को कंधों के पास रखें। अब सांस लेते हुए धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड रुकने के बाद वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं। इस योगासन से पीठ और पेट के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और शरीर का लचीलापन बेहतर हो सकता है। 4

बालासन  बालासन को चाइल्ड पोज भी कहते हैं। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठें और धीरे-धीरे शरीर को आगे की तरफ झुकाएं। अपने माथे को जमीन पर टिकाएं और हाथों को सामने की ओर फैलाएं। कुछ देर इसी अवस्था में सामान्य सांस लेते रहें। यह योगासन शरीर को आराम देने, तनाव कम करने और पीठ की मांसपेशियों को हल्का स्ट्रेच करने में मदद करता है। 5

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

ताड़ासन  ताड़ासन शरीर की मुद्रा और संतुलन सुधारने के लिए किया जाता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। अब धीरे-धीरे एड़ियों को जमीन से ऊपर उठाकर पंजों पर संतुलन बनाने की कोशिश करें। कुछ सेकंड रुकने के बाद वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं। नियमित अभ्यास से शरीर की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं और पोश्चर बेहतर हो सकता है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें