LIVE शनि, 7 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शनिवार, 7 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +1718.02 (+2.17%)
निफ्टी 50 25,030.35 +493.75 (+2.01%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'बिना होमवर्क किए घूम रहे हैं, हारने पर प्रक्रिया पर उठाते हैं सवाल'; राहुल गांधी के डिबेट वाले बयान पर प्रह्लाद जोशी का तंज

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शनि, 7 नव॰ 2026, 03:58 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'बिना होमवर्क किए घूम रहे हैं, हारने पर प्रक्रिया पर उठाते हैं सवाल'; राहुल गांधी के डिबेट वाले बयान पर प्रह्लाद जोशी का तंज
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर एसआईआर को लेकर होमवर्क न करने का आरोप लगाया और अमित शाह के वीडियो को संदर्भ से बाहर बताया।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर एसआईआर को लेकर होमवर्क न करने का आरोप लगाया और अमित शाह के वीडियो को संदर्भ से बाहर बताया।
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
  • डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने एसआईआर को लेकर कोई होमवर्क नहीं किया है।

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने एसआईआर को लेकर कोई होमवर्क नहीं किया है।

यह बात तब सामने आई, जब कांग्रेस नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि वे बहस की चुनौती को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को "भ्रमित" न करें।

राहुल के एक्स पर पोस्ट का जवाब देते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेता अमित शाह के एक काटे गए (क्राप्ड) और संदर्भ से बाहर के वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं। जोशी ने पोस्ट किया कि गृह मंत्री अमित शाह का काटा गया और संदर्भ से बाहर वीडियो फैलाना सिर्फ एक बात दिखाता है कि एसआईआर को लेकर राहुल गांधी ने बिल्कुल भी होमवर्क नहीं किया है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

उन्होंने कहा कि राहुल जी, भ्रम साफ तौर पर आपका है, हमारा नहीं। जब आप चुनाव जीतते हैं तो चुनावी प्रक्रिया सही लगती है। लेकिन जब आप हारते हैं तो वही प्रक्रिया अचानक सवालों के घेरे में आ जाती है। क्या लोकतंत्र के बारे में आपकी यही समझ है।

उन्होंने कहा कि आप 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव तब भी हार गए थे, जब कोई एसआईआर नहीं हुआ था। क्या आप नई सभी हार की जिम्मेदारी लेंगे या किसी और चीज को दोष देंगे। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ "किसी भी मंच पर, कभी भी, कहीं भी" खुली बहस करने के लिए अपनी तत्परता दोहराने के एक दिन बाद दोनों पक्षों के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई।

संसद के भीतर इस मुद्दे को उठाने की शाह की चुनौती का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "अमित शाह जी, मोदी जी को भ्रमित न करें। बस उन्हें मेरे साथ खुली बहस के लिए मना लें। कोई भी मंच हो, कभी भी हो। डरिये मत।"

यह विवाद मंगलवार को गांधी द्वारा इंटरनेट मीडिया पर किए गए एक पोल से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने युवाओं से पूछा था कि क्या वे उनके और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहस को देखना चाहते हैं। इसे उन्होंने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को भी टैग किया था, ताकि वे प्रधानमंत्री को बहस के लिए मनाने में मदद कर सकें।

शाह ने कहा है कि यदि कांग्रेस औपचारिक रूप से अनुरोध करती है तो केंद्र सरकार एक विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है। गुरुवार को हरियाणा के करनाल में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राहुल को संसद में चर्चा करने की चुनौती दी।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें