लिवर शरीर में पाचन-ऊर्जा के साथ खून से हानिकारक पदार्थों को हटाने का काम करता है। इसकी बीमारी में आमतौर पर शुरुआती दिनों में कोई भी लक्षण नहीं दिखते हैं। लगातार थकान, पीलिया और भूख न लगना ऐसे चेतावनी संकेत हैं जिनपर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। यह खून से हानिकारक पदार्थों को हटाने, भोजन को पचाने, दवाओं को प्रोसेस करने और शरीर को ऊर्जा देने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा लिवर पित्त बनाता है, जो फैट को पचाने में मदद करता है। मसलन सेहत को ठीक रखने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना और इसका ठीक से काम करते रहना जरूरी है। क्या आपका लिवर हेल्दी है? .metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}
- मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फैटी लिवर, हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसी समस्याएं लंबे समय तक बिना किसी खास संकेत के बढ़ती रह सकती हैं। ऐसे में सवाल है कि लिवर की सेहत खराब होने पर शरीर क्या संकेत देता है इसे समझना जरूरी है।
- क्या आपको भी लगातार थकान और कमजोरी रहती है?
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फैटी लिवर, हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसी समस्याएं लंबे समय तक बिना किसी खास संकेत के बढ़ती रह सकती हैं। ऐसे में सवाल है कि लिवर की सेहत खराब होने पर शरीर क्या संकेत देता है इसे समझना जरूरी है।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
क्या आपको भी लगातार थकान और कमजोरी रहती है?
अगर पर्याप्त आराम करने के बाद भी आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। लिवर की बीमारी में ऐसा हो सकता है। लिवर शरीर में ग्लूकोज को स्टोर और मैनेज करता है। फैटी लिवर या लिवर की बीमारी में इंसुलिन रेजिस्टेंस हो जाता है, जिससे शरीर भोजन को सही ऊर्जा में नहीं बदल पाता, जिससे आपको थकान हो सकती है।
आंखों की सफेदी वाले हिस्से और त्वचा में पीलापन दिखना शरीर में बिलीरुबिन बढ़ने का संकेत हो सकता है। ऐसा तब होता है जब लिवर बिलीरुबिन को ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता या पित्त के प्रवाह में रुकावट आती है। हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसी बीमारियों में भी ये समस्या हो सकती है। अगर आपमें भी पीलिया के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच जरूर कराएं।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। वहीं, लिवर की गंभीर बीमारी में पेट में पानी जमा होने लगता है। इस स्थिति को एसाइटिस कहते हैं। पेट में असामान्य सूजन होने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
लिवर ठीक से काम कर रहा है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर कुछ जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। अगर आपको भी लिवर की समस्याओं से जुड़े कुछ लक्षण दिख रहे हैं तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलें।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।