मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम माढ़ा गणेशखेड़ा से दो चोर एक भैंस और उसकी पड़िया को चुराकर ले जा रहे थे। भैंस 18 किलोमीटर तक चुपचाप उनके साथ चलती रही, लेकिन जैसे ही उसे अपना गांव झंडी दिखा, उसने ऐसा दांव खेला कि दोनों चोरों की सारी चाल धरी रह गई।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम माढ़ा गणेशखेड़ा से दो चोर एक भैंस और उसकी पड़िया को चुराकर ले ...और पढ़ें
- 18 किमी तक चोरों के साथ चलती रही भैंस, मौका मिलते पकड़वाया (फोटो- AI Generated)
- 18 किमी तक चोरों के साथ चलती रही भैंस, मौका मिलते पकड़वाया
18 किमी तक चोरों के साथ चलती रही भैंस, मौका मिलते पकड़वाया (फोटो- AI Generated)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
18 किमी तक चोरों के साथ चलती रही भैंस, मौका मिलते पकड़वाया
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सामने आया भैंस चोरी का दिलचस्प मामला
भैंस भागकर सीधे अपने मालिक के घर पहुंची, एक आरोपित गिरफ्तार
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
जेएनएन, शिवपुरी। मध्य प्रदेश में भैंस चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के ग्राम माढ़ा गणेशखेड़ा से दो चोर एक भैंस और उसकी पड़िया को चुराकर ले जा रहे थे।
भैंस 18 किलोमीटर तक चुपचाप उनके साथ चलती रही, लेकिन जैसे ही उसे अपना गांव झंडी दिखा, उसने ऐसा दांव खेला कि दोनों चोरों की सारी चाल धरी रह गई।
भैंस भागकर सीधे अपने मालिक के घर पहुंच गई और पीछे-पीछे आए चोरों को ग्रामीणों से पकड़वा दिया। अब पूरे इलाके में इस ‘समझदार भैंस’ की चर्चा हो रही है।
झंडी गांव निवासी अरविंद लोधी ने अपनी भैंस को तीन महीने पहले अपनी ससुराल माढ़ा गणेशखेड़ा में ससुर के यहां छोड़़ा था।
पांच नवंबर को बाइक सवार दो चोर पहुंचे और भैंस-पड़िया को हांककर चोरी कर ले गए। संयोग से चोर भैंस को हांकते हुए झंडी गांव की तरफ से ही जा रहे थे।