दक्षिण राजस्थान और सिरोही जिले में मंगलवार देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- दक्षिण राजस्थान और सिरोही जिले में मंगलवार देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई।
- राजस्थान के दो सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- आबूरोड में ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा
राजस्थान के दो सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
आबूरोड में ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा
ऋषभदेव में डिवाइडर पार कर बस से भिड़ी कार
जागरण संवाददाता, उदयपुर। दक्षिण राजस्थान और सिरोही जिले में मंगलवार देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
आबूरोड में नेशनल हाईवे-27 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की जान चली गई, जबकि उदयपुर जिले के ऋषभदेव में तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रही निजी बस से भिड़ गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दुर्घटनाओं में वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पांच युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम छा गया।
आबूरोड थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर मावल कट के पास मंगलवार रात करीब 10:30 बजे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह के अनुसार ट्रक आबूरोड से पालनपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सरकारी उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान प्रकाश और शंकर मीणा निवासी देलवाड़ा, माउंट आबू तथा दिनेश उर्फ विनय निवासी चारनिया फली, सातपुर, आबूरोड के रूप में हुई। तीनों दोस्त थे और मजदूरी करते थे। तीनों अविवाहित थे।
प्रकाश के भाई प्रवीण ने बताया कि प्रकाश घर पर बिना बताए निकला था। रात करीब 12 बजे सड़क हादसे में उसकी मौत की सूचना मिली। प्रकाश के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था।