उदयपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश ने एक परिवार में खूनी रूप ले लिया। चुनाव में भतीजे को वोट नहीं देने की बात पर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही माता-पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- उदयपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश ने एक परिवार में खूनी रूप ...और पढ़ें
- उदयपुर में चचेरे भाई को वोट न देने पर मां की रॉड मारकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- रॉड से सिर पर किया वार; बचाने आए पिता और भाई पर भी किया हमला
उदयपुर में चचेरे भाई को वोट न देने पर मां की रॉड मारकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
रॉड से सिर पर किया वार; बचाने आए पिता और भाई पर भी किया हमला
पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में ले लिया है
जागरण संवाददाता, उदयपुर। उदयपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश ने एक परिवार में खूनी रूप ले लिया।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
चुनाव में भतीजे को वोट नहीं देने की बात पर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही माता-पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में मां की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे राहुल परमार शराब के नशे में घर पहुंचा। यहां उसने अपने पिता लालचंद से इस बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया कि उन्होंने सरपंच चुनाव में उसके चचेरे भाई (भतीजे) को वोट क्यों नहीं दिया।
दरअसल, चुनाव में लालचंद के एक भाई की पत्नी और दूसरे भाई का बेटा आमने-सामने चुनाव मैदान में थे। चुनाव परिणाम में भाई की पत्नी विजयी रही, जबकि भतीजे को हार का सामना करना पड़ा।
इसी बात को लेकर हुए विवाद में राहुल ने लोहे की रॉड से पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई मां पुष्पा देवी के सिर पर भी रॉड से जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ीं।
घटना के बाद बड़ा बेटा गणेश निजी वाहन से दोनों को डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, लालचंद का उपचार जारी है।