'चोरी पकड़ी गई तो लीपापोती में जुटे पीएम': एसआईआर पर जयराम रमेश ने सरकार को घेरा; ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- 'चोरी पकड़ी गई तो लीपापोती में जुटे पीएम': एसआईआर पर जयराम रमेश ने सरकार को घेरा; ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से बाहर रह गए लोगों को एक और मौका देने के फैसले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और आयोग को घेरा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर लोगों के वोट देने के अधिकार से खिलवाड़ किया गया। उन्होंने चुनाव आयोग के नए आदेश को गलत तरीके से हटाए गए नामों की स्वीकारोक्ति बताया। रमेश ने कहा कि ‘चोरी पकड़ी गई’ तो अब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अपनी गलती छिपाने में जुटे हैं।