LIVE शुक्र, 6 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 79,649.79 +339.78 (+0.43%)
निफ्टी 50 24,612.6 +76.00 (+0.31%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.16
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

भारत में छह गैर-मुस्लिम समुदायों के लिए वीजा नियमों में हुआ बदलाव, पहले मिली थी छूट

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 6 नव॰ 2026, 04:35 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

भारत में छह गैर-मुस्लिम समुदायों के लिए वीजा नियमों में हुआ बदलाव, पहले मिली थी छूट
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

केंद्र सरकार ने भारत में पड़ोसी देशों के नागरिकों के लिए वीजा नियमों को सख्त किया है। अब अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के छह गैर-मुस्लिम समुदायों को भारत में रहने के लिए उचित श्रेणी का वीजा लेना होगा।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • केंद्र सरकार ने भारत में पड़ोसी देशों के नागरिकों के लिए वीजा नियमों को सख्त किया है। अब अफगानिस्तान, बांग्लादेश ...और पढ़ें
  • छह गैर-मुस्लिम समुदायों के लिए भारत में वीजा अब अनिवार्य।
  • अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को उचित वीजा लेना होगा।

छह गैर-मुस्लिम समुदायों के लिए भारत में वीजा अब अनिवार्य।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को उचित वीजा लेना होगा।

नेपाल, भूटान सीमा पर आवाजाही के नियम भी सख्त किए गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत में आने-जाने वाले पड़ोसी देशों के नागरिकों के लिए नियम सख्त किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस नए फैसले का असर बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के साथ-साथ नेपाल और भूटान के रास्ते आवाजाही करने वाले लोगों पर भी पड़ेगा।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

भारत सरकार ने अपने पड़ोसी देशों के लोगों के लिए वीजा और पासपोर्ट के नियमों को सख्त करते हुए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत छह गैर-मुस्लिम समुदायों के लिए वीजा जरूरी किया गया है,जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के नागरिक शामिल होंगे।

बता दें कि ये नियम उन लोगों पर ही लागू होगा जो कुछ समय पहले धार्मिक उत्पीड़न या इसके डर से 31 दिसंबर 2024 तक भारत में आए हैं। ऐसे लोगों के पास वैध यात्रा दस्तावेज नहीं थे या उनके दस्तावेज बाद में समाप्त हो गए थे। ताजा अधिसूचना जो बुधवार को जारी की गई उसके मुताबिक भारत में रहने के लिए ऐसे लोगों को अब उचित श्रेणी का वीजा लेना होगा।

इस नए नियम के दायरे में हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय से जुड़े लोग आएंगे। इससे पहले अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए इन समुदायों को सितंबर 2025 के आदेश में पासपोर्ट और वीजा की शर्त से छूट दी गई थी।

अब भारत, नेपाल और भूटान के नागरिकों को एक-दूसरे के देश में आने-जाने के लिए 'वीजा मैनुअल' के तहत तय मान्य पहचान दस्तावेज दिखाने की जरूरत पड़ेगी। अगर कोई भारतीय नागरिक नेपाल या भूटान के रास्ते किसी तीसरे देश जा रहा है, तो उसके पास वैध पासपोर्ट होना जरूरी है। अब उसे तय चेकपॉइंट्स से ही गुजरना होगा।

वहीं, यदि नेपाल और भूटान के नागरिक चीन, पाकिस्तान, हांगकांग या मकाऊ से होकर भारत आ रहे हैं, तो उनके लिए भी वैध पासपोर्ट और वीजा दिखाना अब अनिवार्य हो गया है। केंद्र सरकार ने देश में रह रहे श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों और तिब्बती नागरिकों के लिए पासपोर्ट और वीजा से जुड़ी कानूनी छूट जारी रखी है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें