रूट कैनाल एक डेंटल प्रक्रिया है, जिसमें संक्रमित दांत के अंदर मौजूद पल्प को हटाकर दांत को साफ और सील किया जाता है। गहरी कैविटी, दांत में दरार, संक्रमण जैसी समस्याओं में इसकी जरूरत पड़ सकती है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- क्या आपके भी दांतों में अक्सर दर्द रहता है, बार-बार घरेलू उपायों या दवाओं से ये ठीक तो हो जाता है पर समस्या फिर से वापस आ जाती है? अगर हां तो सावधान हो जाइए। कहीं आपके दांतों या मसूड़ों में कोई गंभीर समस्या तो नहीं है? .metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}
- पहले जानिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट क्या होता है?
- डेंटिस्ट डॉ अनूपमा सिंह बताती हैं, दांत के अंदर एक नरम हिस्सा होता है, जिसे पल्प कहते हैं। इसमें नसें, रक्त वाहिकाएं और कनेक्टिव टिश्यू मौजूद होते हैं। जब दांत में गहरी सड़न, चोट या दरार के कारण इस हिस्से में संक्रमण हो जाता है, तो इस तरह की समस्याओं को ठीक करने के लिए रूट कैनाल की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि किन लोगों को इसकी जरूरत है ये डॉक्टर आपके दांत की स्थिति देखकर तय करते हैं।
पहले जानिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट क्या होता है?
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
डेंटिस्ट डॉ अनूपमा सिंह बताती हैं, दांत के अंदर एक नरम हिस्सा होता है, जिसे पल्प कहते हैं। इसमें नसें, रक्त वाहिकाएं और कनेक्टिव टिश्यू मौजूद होते हैं। जब दांत में गहरी सड़न, चोट या दरार के कारण इस हिस्से में संक्रमण हो जाता है, तो इस तरह की समस्याओं को ठीक करने के लिए रूट कैनाल की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि किन लोगों को इसकी जरूरत है ये डॉक्टर आपके दांत की स्थिति देखकर तय करते हैं।
डॉ बताती हैं, दांतों-मसूड़ों में संक्रमण की स्थिति में रूट कैनाल एक मददगार तरीका माना जाता है जिसकी मदद से दांतों को बचाया जा सकता है।
डॉक्टर बताती हैं, रूट कैनाल करने से पहले दांत की जांच और एक्स-रे किया जाता है ताकि सही स्थिति का अंदाजा हो सके। इसके बाद लोकल एनेस्थीसिया देकर प्रभावित हिस्से को सुन्न किया जाता है।फिर दांत में छोटा सा रास्ता बनाकर संक्रमित पल्प को निकाला जाता है। दांत की जड़ों के अंदर की नलियों को साफ करके उन्हें फिलिंग के साथ सील कर दिया जाता है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
कई मामलों में लोगों को एक से ज्यादा बार रूट कैनाल की जरूरत हो सकती है।
डॉ अनूपमा कहती हैं, अक्सर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि रूट कैनाल बहुत दर्दनाक होता है। आजकल लोकल एनेस्थीसिया की मदद से इलाज के दौरान दर्द को काफी हद तक कंट्रोल कर लिया जाता है। इलाज के बाद कुछ दिनों तक हल्का दर्द या संवेदनशीलता हो सकती है, जो अपने आप कम होती जाती है। रूट कैनाल दांतो को बचाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।