ऐसे बनाएं मेथी से क्रिस्पी पूड़ी
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Methi Puri Recipe: सर्दियों के मौसम में ताजी मेथी से बनी चीजों का स्वाद ही अलग होता है। अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो मेथी की क्रिस्पी पूड़ी ट्राई कर सकते हैं।
- Methi Puri Kaise Banaen: भारतीय घरों में नाश्ते से लेकर खास मौकों तक रोटी, पराठे और पूड़ी खूब बनाई जाती हैं। आमतौर पर पूड़ी को आलू की सब्जी के साथ खाना पसंद किया जाता है, लेकिन अगर आप सर्दियों के मौसम में कुछ अलग और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो ताजी मेथी से बनी कुरकुरी पूड़ी एक अच्छा विकल्प है। इसका स्वाद चाय, अचार और चटनी के साथ और भी बढ़ जाता है। मेथी की खस्ता पूड़ी बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद गेहूं का आटा, ताजी मेथी और कुछ मसालों की मदद से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
- कुरकुरी मेथी पूड़ी के लिए इस तरह गूंथें आटा
Methi Puri Kaise Banaen: भारतीय घरों में नाश्ते से लेकर खास मौकों तक रोटी, पराठे और पूड़ी खूब बनाई जाती हैं। आमतौर पर पूड़ी को आलू की सब्जी के साथ खाना पसंद किया जाता है, लेकिन अगर आप सर्दियों के मौसम में कुछ अलग और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो ताजी मेथी से बनी कुरकुरी पूड़ी एक अच्छा विकल्प है। इसका स्वाद चाय, अचार और चटनी के साथ और भी बढ़ जाता है। मेथी की खस्ता पूड़ी बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद गेहूं का आटा, ताजी मेथी और कुछ मसालों की मदद से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
कुरकुरी मेथी पूड़ी के लिए इस तरह गूंथें आटा
सबसे पहले आटा तैयार करें, इसके लिए एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें बारीक कटी हुई मेथी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग और स्वादानुसार नमक डालें
सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले और मेथी आटे में बराबर फैल जाएं। अब इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा सामान्य रोटी के आटे से थोड़ा सख्त होना चाहिए, इससे पूरियां तलने पर कुरकुरी बनेंगी। आटे को ढककर लगभग 10 से 15 मिनट के लिए रख दें।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल अच्छी तरह गर्म होने पर गैस की आंच मध्यम कर दें और इसमें एक-एक करके पूड़ियां डालें। पूड़ियों को पलटते हुए दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इसके बाद इन्हें कड़ाही से निकालकर छलनी या किचन पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। अगर आप मेथी पूड़ियों को कुछ समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद साफ और एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें। ध्यान रखें कि गर्म पूड़ियों को डिब्बे में बंद न करें, क्योंकि भाप की वजह से इनका कुरकुरापन खत्म हो सकता है।
मल्टीग्रेन आटा रेसिपी: गेहूं के आटे में मिलाएं ये 2 चीजें, प्रोटीन से भरपूर बनेंगी रोटियां
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।