LIVE सोम, 2 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 2 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अदालत ने सभी याचिकाएं निपटाईं तमिलनाडु: 100 फीट गहरी खाई में लुढ़का लकड़ी से भरा ट्रक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल एनएमसी: विदेश में एमबीबीएस का सपना पड़ेगा भारी? जॉर्जिया के छात्रों की बढ़ती चिंता, जानें 10 सवाल-जवाब राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाएं निपटाईं, ट्रायल के दौरान शिकायतकर्ता कर सकेंगे मदद दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर कब है दिवाली ? जानें तारीख, अमावस्या तिथि और लक्ष्मी-गणेश पूजा के शुभ मुहूर्त चुटकुले: बिजली ठीक करने आया इलेक्ट्रिशियन, चिंटू ने पूछ लिया ऐसा सवाल कि हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 75,364.52 +904.99 (+1.22%)
निफ्टी 50 23,331.1 +278.00 (+1.21%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.88
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

AI से लेकर बैटरी तक: कॉलेज के लिए कौन सा लैपटॉप आपके लिए है सही? खरीदने से पहले जान लें जरूरी बात

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: रवि, 1 नव॰ 2026, 08:57 pm
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

AI से लेकर बैटरी तक: कॉलेज के लिए कौन सा लैपटॉप आपके लिए है सही? खरीदने से पहले जान लें जरूरी बात
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

कॉलेज के लिए लैपटॉप खरीदते समय केवल रैम और स्टोरेज नहीं, बल्कि कई अन्य बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप भी कॉलेज के लिए लैपटॉप खरीदने की सोच रह हैं तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है आईए जानते हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • कॉलेज के लिए लैपटॉप खरीदते समय केवल रैम और स्टोरेज नहीं, बल्कि कई अन्य बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप भी कॉलेज के लिए लैपटॉप खरीदने की सोच रह हैं तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है आईए जानते हैं।

एआई सपोर्ट और न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट आजकल एआई-रेडी कंप्यूटिंग डिवाइस का दौर है। नए प्रोसेसर में अब अलग से NPU यानी न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिटदिया जा रहा है। फायदा: यह एआई टास्क जैसे वॉइस ट्रांसक्रिप्शन, स्मार्ट वीडियो एडिटिंग, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और नोट्स समरी को तेजी से और बिना लैपटॉप को धीमा किए प्रोसेस करता है। क्या देखें: इंटेल कोर अल्ट्रा, एएमडी राइजेन एआई या स्नैपड्रैगन चिपसेट वाले डिवाइस चुनें जो एआई-आधारित टूल्स को आसानी से चला सकें। बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग कॉलेज कैंपस में आपको हर वक्त चार्जिंग सॉकेट नहीं मिलेगा। इसलिए ऐसी बैटरी चुनें जो पूरे दिन की क्लासेज में आपका साथ दे सके। कम से कम 8 से 10 घंटे का बैकअप देने वाले लैपटॉप कॉलेज के लिए सबसे अच्छे विकल्प होते हैं। इससे फायदा ये होगा कि कॉलेज टाइम में लैपटॉप चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें भी USB Type-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट जरूर चेक करें ताकि पावर बैंक या कॉम्पैक्ट एडेप्टर से भी फोन की तरह लैपटॉप को जल्दी चार्ज किया जा सके। 2-इन-1 या ट्रेडिशनल लैपटॉप स्टूडेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब डिटैचेबल कीबोर्ड वाले कंप्यूटिंग डिवाइस जैसे टैबलेट/लैपटॉप हाइब्रिड भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ट्रेडिशनल लैपटॉप कोडिंग, हैवी डेटा एंट्री और बड़े सॉफ्टवेयर चलाने के लिए बेहतर की-ट्रैवल और स्टैबिलिटी देते हैं। वहीं अगर अगर आपका काम ज्यादातर नोट्स बनाना, पीडीएफ पढ़ना, प्रेजेंटेशन तैयार करना या घूम-घूम कर प्रोजेक्ट्स पर काम करना है, तो डिटैचेबल कीबोर्ड वाले लाइटवेट 2-इन-1 मॉडल्स काफी सुविधाजनक साबित होते हैं। रैम और स्टोरेज को दें प्राथमिकता सैम ऑल्टमैन जैसे टेक दिग्गजों के हालिया बयानों और मार्केट में रैम की बढ़ती कीमतों के बीच सही कॉन्फिगरेशन चुनना बजट के लिहाज से बेहद जरूरी है। सामान्य कॉलेज वर्कलोड के लिए 8GB RAM काफी है, लेकिन अगर आप वीडियो एडिटिंग, 3D डिजाइनिंग या कोडिंग करते हैं तो 16GB RAM चुनना भविष्य के लिए सुरक्षित रहेगा। वहीं HDD के बजाय SSD वाला लैपटॉप ही लें। 256GB या 512GB SSD आपके लैपटॉप की बूटिंग और ऐप ओपनिंग स्पीड को कई गुना तेज बना देती है। डिस्प्ले, वजन और पोर्टेबिलिटी पर भी दें ध्यान रोजाना बैग में रखकर ले जाने के लिए भारी लैपटॉप पीठ का दर्द बन सकता है। इसलिए 1.2 किग्रा से 1.6 किग्रा तक का हल्का लैपटॉप कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए सही रहता है। 13 से 14 इंच का फुल एचडी 2K डिस्प्ले नजरों पर दबाव नहीं डालता। अगर एंटी-ग्लेयर कोटिंग या 400 निट्स तक की ब्राइटनेस हो, तो धूप या तेज रोशनी में भी काम करना आसान हो जाता है। काम और जरूरत के हिसाब से चुनें डिवाइज लैपटॉप खरीदते समय अपनी पढ़ाई की स्ट्रीम और अपने रोजमर्रा के इस्तेमाल को प्राथमिकता दें। सिर्फ ज्यादा डिस्काउंट देखकर खरीदारी करने के बजाय एक संतुलित एआई-सपोर्टेड और मजबूत बैटरी वाला डिवाइस चुनें, जो अगले 3-4 साल तक बिना किसी परेशानी के आपका साथ दे सके।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें