विश्लेषकों के मुताबिक 'वोट चोरी' के आरोप को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश के बीच विपक्षी एकता की असली परीक्षा तो अभी शुरू नहीं हुई है.
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- इमेज स्रोत, Amarjeet Kumar Singh/Anadolu via Getty Images
- सुबह दस बजे मिंटो ब्रिज के पास ट्रैफ़िक सामान्य चल रहा था
- कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ता जुटना शुरू हो रहे थे
सुबह दस बजे मिंटो ब्रिज के पास ट्रैफ़िक सामान्य चल रहा था
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ता जुटना शुरू हो रहे थे
उस वक़्त ये अंदाज़ा लगाना मुश्किल था कि दोपहर होते-होते हज़ारों की तादाद में दिख रहे लोगों की संख्या लाखों तक पहुंच सकती है
हालांकि, एक बात स्पष्ट थी, पिछले प्रदर्शनों की तुलना में इस बार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अधिक संख्या में दिख रहे थे
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
ये सिर्फ़ दिल्ली के पास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज़िलों से ही नहीं बल्कि पूर्वी यूपी के दूर-दूर के ज़िलों से आए थे
कांग्रेस के नेतृत्व में हुई विपक्ष की इस महारैली में देश के कोने-कोने से कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंचे
गुजरात से आए कांग्रेस कार्यकर्ता शहज़ाद ख़ान ने बीबीसी से कहा, "सिर्फ़ कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आम लोग भी बड़ी तादाद में इस महारैली में शामिल हो रहे हैं."
हालांकि, मिंटो रोड के पास बढ़ता हुआ हुजूम राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का ही था
इमेज स्रोत, Sanchit Khanna/ Hindustan Times via Getty Images