LIVE सोम, 2 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 2 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 75,471.96 +1012.43 (+1.36%)
निफ्टी 50 23,322.35 +269.25 (+1.17%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.85
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
entertainment तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

संजय गुप्ता: 'उनके सीने में बहुत बड़ा दिल धड़कता था', निर्देशक के निधन पर पत्नी अनुराधा लेखी का छलका दर्द

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: सोम, 2 नव॰ 2026, 04:08 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

संजय गुप्ता: 'उनके सीने में बहुत बड़ा दिल धड़कता था', निर्देशक के निधन पर पत्नी अनुराधा लेखी का छलका दर्द
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का 30 अक्तूबर को निधन हो गया। अपने मुंबई स्थित घर में गिरने के बाद सिर में चोट लगने से उनकी मौत हुई। संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी ने पति को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • चर्चित निर्देशक संजय गुप्ता के आकस्मिक निधन की खबर से इंडस्ट्री को झटका लगा है। 30 अक्तूबर को संजय गुप्ता का निधन हो गया। वे अपने घर में गिर गए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। निर्देशक के निधन पर इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें एक उम्दा और दिलदार शख्सियत के रूप में याद किया। संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी ने भी पति के लिए दिल छूने वाला पोस्ट शेयर किया है।
  • संजय गुप्ता के निधन पर परिवार में मातम पसरा है। उनकी पत्नी अनुराधा लेखी बुरी तरह टूट गई हैं। पति के निधन पर उनका दर्द छलका है। अनुराधा ने प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट साझा किया है। टाइम्स नाउ द्वारा कोट की गई एक पोस्ट में अनुराधा ने दिवंगत पति संजय गुप्ता को अपनी जिंदगी का सबसे जिंदादिल और सकारात्मक शख्स बताया। अनुराधा ने कहा कि उनका तो ब्लड ग्रुप भी B पॉजिटिव था।
  • अनुराधा लेखी ने संजय गुप्ता और अपने रिश्ते को लेकर कहा कि हम टॉम और जेरी की तरह थे। अनुराधा लेखी का कहना है कि वे संजय गुप्ता की रानी थीं। वे उनके टॉम थे, जो हमेशा उनके अंदर के जेरी को परेशान करते थे। आगे लिखा है, 'मैं जिन्हें जानती हूं, उनमें संजय महान कहानीकार थे। वे दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे। सबसे दिलदार शख्स थे। बहुत ज्यादा दिलदार। वह आदमी जिसने मुझे एक ऑमलेट खिलाकर लुभाया। सबसे अच्छा जो तुमने कभी खाया हो'।

संजय गुप्ता के निधन पर परिवार में मातम पसरा है। उनकी पत्नी अनुराधा लेखी बुरी तरह टूट गई हैं। पति के निधन पर उनका दर्द छलका है। अनुराधा ने प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट साझा किया है। टाइम्स नाउ द्वारा कोट की गई एक पोस्ट में अनुराधा ने दिवंगत पति संजय गुप्ता को अपनी जिंदगी का सबसे जिंदादिल और सकारात्मक शख्स बताया। अनुराधा ने कहा कि उनका तो ब्लड ग्रुप भी B पॉजिटिव था।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अनुराधा लेखी ने संजय गुप्ता और अपने रिश्ते को लेकर कहा कि हम टॉम और जेरी की तरह थे। अनुराधा लेखी का कहना है कि वे संजय गुप्ता की रानी थीं। वे उनके टॉम थे, जो हमेशा उनके अंदर के जेरी को परेशान करते थे। आगे लिखा है, 'मैं जिन्हें जानती हूं, उनमें संजय महान कहानीकार थे। वे दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे। सबसे दिलदार शख्स थे। बहुत ज्यादा दिलदार। वह आदमी जिसने मुझे एक ऑमलेट खिलाकर लुभाया। सबसे अच्छा जो तुमने कभी खाया हो'।

बोलीं- 'इस शख्स के लिए शब्द हमेशा कम पड़ते हैं'

अनुराधा ने आगे लिखा है कि संजय गुप्ता राजा की तरह जिंदगी जीते थे। उनके सीने में एक बहुत बड़ा दिल धड़कता था। इंडस्ट्री के प्रति वे बहुत विनम्र थे। किसी के प्रति उन्होंने जरा भी नाराजगी नहीं रखी। वे एक सच्चे दोस्त और एक शानदार होस्ट थे। संजय गुप्ता की पत्नी ने लिखा है, 'इस शख्स के लिए शब्द सच में कम पड़ जाते हैं। मैं उनके साथ कई, कई, कई साल और बिताना चाहती थी। लेकिन अभी के लिए, बस एक दिन'।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

प्यार से पति को गुप्तेश्वर कहती थीं अनुराधा

अनुराधा अपने पति को प्यार से 'गुप्तेश्वर' कहती थीं। पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा है कि वे संजय गुप्ता से बेहद प्यार करती हैं। अपने ह्यूमर को बनाए रखते हुए, उन्होंने कहा, 'मुझे आज बताया गया है कि आप मेरा पीछा करना बंद नहीं करेंगे। जाने दो, बाबा'। बता दें कि संजय गुप्ता और अनु लेखी ने दो बार शादी रचाई। दरअसल, 1997 में इन्होंने शादी की थी। मगर, 2003 में दोनों ने तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी दोस्ती कायम रही। फिर, 2009 में इन्होंने दोबारा एक-दूजे से शादी की।

बता दें कि संजय गुप्ता ने इंडस्ट्री में तीन दशक से अधिक वक्त तक काम किया। उनके निधन पर अजय देवगन, संजय दत्त, फराह खान, अभिषेक बच्चन और कई अन्य सितारों ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, पुलिस ने उनकी मौत के हालात की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें