top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi- सुर्खियां: दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुल रहा जहर; अमेरिका में विमान हादसा; होर्मुज पर गतिरोध दूर होने के संकेत
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सांसों का संकट: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई में 144 अंकों का उछाल; बीएस मानक लागू राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। महज एक दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 144 अंकों का उछाल दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 117 यानी मध्यम श्रेणी में था, जो रविवार को बढ़कर 261 पर पहुंच गया। शाम छह बजे के बाद यह और बढ़कर 272 दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर..
- अमेरिका: फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके के पास निजी जेट क्रैश; प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यहां नौ लोगों को लेकर जा रहा एक निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। विमान टेक्सास के ऑस्टिन से उड़ान भरकर बहामास जा रहा था। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पढ़ें पूरी खबर..
- दो दिन में खुलेगा होर्मुज?: ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं ये शर्तें, अब्बास अराघची ने क्या कहा? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि दोहा में जारी वार्ता का सकारात्मक नतीजा अमेरिका के जवाब पर निर्भर करेगा। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी। अराघची संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति की बैठक से इतर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल कतर के दौरे पर है। इसका मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की कोई योजना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिका: फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके के पास निजी जेट क्रैश; प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यहां नौ लोगों को लेकर जा रहा एक निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। विमान टेक्सास के ऑस्टिन से उड़ान भरकर बहामास जा रहा था। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पढ़ें पूरी खबर..
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
दो दिन में खुलेगा होर्मुज?: ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं ये शर्तें, अब्बास अराघची ने क्या कहा? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि दोहा में जारी वार्ता का सकारात्मक नतीजा अमेरिका के जवाब पर निर्भर करेगा। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी। अराघची संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति की बैठक से इतर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल कतर के दौरे पर है। इसका मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की कोई योजना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर..
आंध्र: शिकंजे में छात्राओं पर आरी से हमला करने वाला, पुलिस ने जंगल में किया एनकाउंटर; पीड़िता की हालात कैसी? आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्कूल की दो छात्राओं पर चेनसॉ से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गोली मारकर दबोचा लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हेमंत ने गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए अनंतपुर के जिला सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर..
मुंबई: शादी का खाना खाने के बाद 27 लोग बीमार, नवविवाहित जोड़ा भी अस्पताल में भर्ती; सभी की हालत स्थिर मुंबई के भांडुप इलाके में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 27 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार होने वालों में नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। पढ़ें पूरी खबर..
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
जम्मू: नेकां की अंदरूनी कलह अब खुली बगावत में तब्दील, विद्रोही विधायक बोले...हम ही असली; सीएम उमर मुसीबत में जम्मू-कश्मीर में सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की अंदरूनी कलह अब खुली बगावत में तब्दील हो गई है। पार्टी के असंतुष्ट खेमे ने दो टूक ऐलान किया है कि हम ही 'असली नेकां' हैं। बागियों ने अटकलों को खारिज करते हुए दावा किया कि हम 17 या 18 नहीं, बल्कि पूरे 25 विधायक हैं। हम सभी लामबंद हैं और सभी एकजुट रहने की कसम खाई है। हम पार्टी को कुछ चंद लोगों की कॉरपोरेट इकाई नहीं बनने देंगे। पढ़ें पूरी खबर..
किंग: ‘इस बार दिल में आग लगी है’, शाहरुख के बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा; रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से सभी को अपना दीवाना बनाया है। आज वे अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने शाहरुख के बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। पढ़ें पूरी खबर..
पश्चिम एशिया संकट: सैन्य कार्रवाई नहीं, कूटनीति से निकलेगा समाधान; अमेरिका-ईरान तनाव पर यूएई की अपील अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य टकराव की आशंका के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है। यूएई के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गरगाश ने रविवार को कहा कि सैन्य कार्रवाई से मौजूदा संकट का समाधान नहीं निकलेगा, बल्कि इससे क्षेत्र की स्थिति और जटिल हो सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कतर की मध्यस्थता में चल रही बातचीत से कोई कूटनीतिक रास्ता निकल सकता है और अमेरिका-ईरान के बीच टकराव का नया दौर टल सकता है। पढ़ें पूरी खबर... '31 नया 21 है': हाइलो ओपन में पीवी सिंधू ने लहराया तिरंगा, भगवान हनुमान को किया याद; बोलीं- कृपा बनी रही भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने एक बार फिर अपनी शानदार खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सिंधू ने रविवार को जर्मनी में खेले गए हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया। यह इस सीजन में उनका दूसरा खिताब है। इस बड़ी सफलता के बाद सिंधू ने सोशल मीडिया पर खास संदेश साझा करते हुए देशवासियों का आभार जताया और अपनी सफलता का श्रेय हनुमान जी की कृपा को दिया। पढ़ें पूरी खबर..
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: राजनीतिक हिंसा पीड़ितों के परिजनों को मिलेगी ग्रुप डी की नौकरी, किन लोगों को लाभ? पश्चिम बंगाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है। इसके तहत राज्य में राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार के एक पात्र सदस्य को ग्रुप डी की नौकरी मिलेगी। यह योजना 1 जनवरी, 2001 से हुई ऐसी घटनाओं को कवर करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक हिंसा में अपने कमाने वाले सदस्यों को खोने वाले परिवारों को वित्तीय सहायता देना है। पढ़ें पूरी खबर..
बंगाल: सीएम शुभेंदु का एलान- मतुआ शरणार्थियों को जमीन और मकान देगी सरकार, जेल में बंद लोग रिहा किए जाएंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को घोषणा की कि पड़ोसी देश बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आ रहे मतुआ शरणार्थियों को आने वाले दिनों में रिहा किया जाएगा। साथ ही, उन्हें राज्य में जमीन और आवास भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान मतुआ शरणार्थियों को जेलों में बंद किया गया था। पढ़ें पूरी खबर..