Jio ने 10,000 रुपये में तीन साल की वैलिडिटी वाला एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, 2.5 जीबी डेली डेटा जैसे बेनिफिट के साथ आता है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Jio ने 10,000 रुपये में तीन साल की वैलिडिटी वाला एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह प्लान अनलिमिटेड ...और पढ़ें
- जियो का धमाकेदार तीन साल वाला प्लान अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ
- टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान पेश किया है। जियो का यह प्रीपेड प्लान तीन साल की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान कंपनी के एनुअल प्लान का एक्सटेंशन है। इस तीन साल वाले प्लान की कीमत 10 हजार रुपये हैं, जो अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, क्लाउड स्टोरेज और डिजिटल सब्सक्रिप्शन के साथ लाया गया है।
जियो का धमाकेदार तीन साल वाला प्लान अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान पेश किया है। जियो का यह प्रीपेड प्लान तीन साल की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान कंपनी के एनुअल प्लान का एक्सटेंशन है। इस तीन साल वाले प्लान की कीमत 10 हजार रुपये हैं, जो अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, क्लाउड स्टोरेज और डिजिटल सब्सक्रिप्शन के साथ लाया गया है।
रिलायंस जियो के इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ टेलीकॉम्युनिकेशन सर्विस का बेनिफिट नहीं मिलता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को एंटरटेनमेंट, डिजाइन सॉफ्टवेयर और क्लाउड इंफ्रास्टेक्चर जैसे सर्विसेस का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो यूजर्स को इस प्लान के साथ JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जैसे कि नाम से पता चल रहा है जियो हॉटस्टार का यह सब्सक्रिप्शन मोबाइल ओनली है, जिसे यूजर्स फोन में एक्सेस कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स हॉटस्टार ऑरिजनल और हॉलीवुड कंटेंट भी देख पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को जियो के रजिस्टर मोबाइल नंबर से हॉटस्टार में लॉगइन करना होगा।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
इस प्लान के साथ Canva Pro Lite के 12-महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। कंपनी प्लान के साथ JioAICloud के 50 GB क्लाउड स्टोरेज भी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही जियो यूजर्स को लाइन टीवी चैनल के लिए JioTV एप का एक्सेस भी कंपनी ऑफर कर रही है।
यह भी पढ़ें- 336 दिन की वैलिडिटी या रोज 3GB डेटा के साथ Netflix? Jio के इन दो प्लान्स में तगड़ा मुकाबला, सिर्फ ₹51 का अंतर!
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।