IPL Mega Auction Rules Explained: दुनिया की सबसे लोकप्रिय और अमीर क्रिकेट लीग 'इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)' के नए सत्र के लिए मंच सज चुका है। बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने टीमों के संतुलन को बनाए रखने और खिलाड़ियों को उचित मूल्य दिलाने के लिए कई क्रांतिकारी बदलावों को मंजूरी दी है।
मेगा ऑक्शन के 4 सबसे बड़े बदलाव
- कुल पर्स सीमा में बढ़ोतरी: प्रत्येक फ्रेंचाइजी की नीलामी पर्स को बढ़ाकर ₹120 करोड़ कर दिया गया है। इसके अलावा मैच फीस का नया प्रावधान भी जोड़ा गया है।
- रिटेंशन और RTM की कुल सीमा (6 खिलाड़ी): हर टीम नीलामी से पहले अधिकतम 5 कैप्ड (Capped) और अधिकतम 2 अनकैप्ड (Uncapped) खिलाड़ियों सहित कुल 6 खिलाड़ियों को रिटेन या RTM के जरिए टीम में रख सकती है।
- राइट टू मैच (RTM) का नया ट्विस्ट: यदि कोई टीम किसी खिलाड़ी पर RTM का प्रयोग करती है, तो बोली लगाने वाली दूसरी टीम को एक आखिरी बार अपनी बोली बढ़ाने का मौका दिया जाएगा। यदि पुरानी टीम उस बढ़ी हुई अंतिम बोली की बराबरी करती है, तभी खिलाड़ी उसे मिलेगा।
- अनकैप्ड खिलाड़ी का पुराना नियम पुनर्जीवित: यदि किसी भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने पिछले 5 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है या बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं रखा है, तो उसे 'अनकैप्ड' श्रेणी में माना जा सकता है।
रिटेंशन स्लैब और सैलरी स्ट्रक्चर
• पहला रिटेंशन: ₹18 करोड़ पर्स से कटेंगे
• दूसरा रिटेंशन: ₹14 करोड़
• तीसरा रिटेंशन: ₹11 करोड़
• चौथा रिटेंशन: ₹18 करोड़
• पांचवां रिटेंशन: ₹14 करोड़
• अनकैप्ड खिलाड़ी: केवल ₹4 करोड़