LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,242.12 +649.67 (+0.80%)
निफ्टी 50 25,311.05 +166.75 (+0.66%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.08
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 5 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

iPhone Air 2 और iPhone 18 के डिजाइन आए सामने, 48MP डुअल कैमरा और Apple A20 Pro चिप की पावर

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 12:30 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

iPhone Air 2 और iPhone 18 के डिजाइन आए सामने, 48MP डुअल कैमरा और Apple A20 Pro चिप की पावर
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

एप्पल के आगामी iPhone Air 2 और iPhone 18 के डमी यूनिट्स एक वीडियो में सामने आए हैं, जो उनके डिजाइन की झलक दिखाते हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • एप्पल के आगामी iPhone Air 2 और iPhone 18 के डमी यूनिट्स एक वीडियो में सामने आए हैं, जो उनके डिजाइन की झलक दिखाते हैं।
  • iPhone Air 2 और iPhone 18 के डमी यूनिट आए सामने
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

iPhone Air 2 और iPhone 18 के डमी यूनिट आए सामने

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने इस बार अपने आईफोन लॉन्च इवेंट के दौरान iPhone Air और iPhone 18 को लॉन्च नहीं किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने 2026 आईफोन लॉन्च साइकिल में कुछ बदलाव के लिए ऐसा किया है। स्टेंडर्ड आईफोन और एयर मॉडल को स्प्रिंग 2027 में लॉन्च करेगी। इसमें कंपनी iPhone Air 2 और iPhone 18 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं। एपल के इन डिवाइसेस को लेकर काफी जानकारी सामने आ चुकी है। अब एक वीडियो में iPhone Air 2 और iPhone 18 के डमी यूनिट देखने को मिले हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Lusi Roy ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कथित Apple iPhone Air 2 और iPhone 18 के डमी मॉडल होने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो में दो मेटल के CNC-मशीन ब्लॉक देखने को मिल रहे हैं। इस डमी यूनिट से एपल के अपकमिंग मॉडल के डिजाइन की झलक देखने को मिल रही है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

iPhone 18 and iPhone Air 2 https://t.co/BEGf7VHq0u

iPhone Air 2 की बात करें तो यह पिछली जेनरेशन जैसा ही स्लिम डिजाइन के साथ आएगा। बटन और पोर्ट की पोजिशन में कुछ भी बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही फ्रंट के फेस आईडी कटआउट में भी बदलाव नहीं किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव रियर कैमरा सेटअप में देखनेको मिल रहा है। पिछले साल कंपनी ने सिंगल कैमरा दिया था। इस बार इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मल सकता है। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश और माइक भी देखने को मिलेगा।

iPhone 18 के साइज की बात करें तो यह iPhone Air 2 जितना ही दिखाई दे रहा है। अगर ऐसा हुआ तो इसका साइज करीब iPhone 16 Plus जितना होगा। संभव है कि कंपनी स्टेंडर्ड आईफोन के साइज में इस साल बदलाव करने की प्लानिंग कर रही है। कैमरे का डिजाइन भी iPhone 17 की तरह ही देखने को मिल रहा है।

टिपस्टर संजू चौधरी का कहना है कि iPhone Air 2 को $1,099 (करीब 1,03,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा कता है। इसके साथ ही इसमें 6.55-इंच का ProMotion डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आएगा। एपल के इस डिवाइस में Apple A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें C2 मॉडेम मिलेगा। यह मॉडल 3,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। इसके साथ ही iPhone Air 2 में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 48-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ आएगा।

iPhone 18 के बारे में संजू चौधरी का दावा है कि इसमें 6.3-इंच की ProMotion डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें भी एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग मिलेगी। यह फोन भी एपल की C2 मॉडेम चिप के साथ A20 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसे कंपनी $999 (करीब 93,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च कर सकती है। इस मॉडल में 4,430mAh की बैटरी बैटरी और 40W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें भी 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ 48MP वाला अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने कुछ भी ऑफिशियल डिटेल शेयर नहीं की है। ऐसे में इन पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

| 6+ वर्ष टेक रिपोर्टिंग

सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर • नोएडा ब्यूरो

रोहित शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रमुख टेक जर्नल्स में सैकड़ों गैजेट रिव्यूज और साइबर फ्रॉड अवेयरनेस गाइड्स लिखी हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें