गूगल ने भारत में अपना एक्सपेरिमेंटल AI ऐप Dreambeans लॉन्च किया है, जो 18+ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यह ऐप Gmail, Photos और अन्य गूगल सर्विस से डेटा लेकर पर्सनलाइज्ड AI-पावर्ड विजुअल स्टोरीज तैयार करेगा।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- क्या है Google का नया Dreambeans एप? Gmail और Photos की मदद करेगा कमाल
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
- टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने एक्सपेरिमेंटल AI एप Dreambeans को भारत में लॉन्च कर दिया है। जी हां, कंपनी ने इसे मंगलवार को भारतीय यूजर्स के लिए भी पेश किया है। ये एप 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी मदद से यूजर्स को डेली उनकी पसंद और इंटरेस्ट के हिसाब से AI-पावर्ड विजुअल स्टोरीज दिखाई देंगी। खास बात ये है कि इसके लिए यूजर्स को बार-बार कोई प्रॉम्प्ट भी नहीं देना पड़ेगा और न ही इसके लिए सोशल मीडिया फीड स्क्रॉल करने की जरूरत पड़ेगी।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने एक्सपेरिमेंटल AI एप Dreambeans को भारत में लॉन्च कर दिया है। जी हां, कंपनी ने इसे मंगलवार को भारतीय यूजर्स के लिए भी पेश किया है। ये एप 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी मदद से यूजर्स को डेली उनकी पसंद और इंटरेस्ट के हिसाब से AI-पावर्ड विजुअल स्टोरीज दिखाई देंगी। खास बात ये है कि इसके लिए यूजर्स को बार-बार कोई प्रॉम्प्ट भी नहीं देना पड़ेगा और न ही इसके लिए सोशल मीडिया फीड स्क्रॉल करने की जरूरत पड़ेगी।
आसान शब्दों में कहें तो Dreambeans गूगल लैब्स द्वारा पेश किया गया एक AI-पावर्ड पर्सनल स्टोरी फीड एप है। ये एप यूजर्स की चुनी हुई गूगल सर्विस से डिटेल्स लेकर पर्सनलाइज्ड स्टोरीज बनाएगा। इसमें Gmail, Google Calendar, Google Photos, Google Search, Gemini और YouTube जैसे एप का डेटा शामिल होगा। इन सर्विस से मिलने वाली डिटेल्स के बेस पर एप डेली नई स्टोरीज तैयार करेगा।
इन स्टोरीज में यूजर्स के फेवरेट प्लेसेस, आर्ट एंड क्राफ्ट, आसपास होने वाले इवेंट्स और जरूरी रिमाइंडर्स से जुड़ी डिटेल्स तक शामिल हो सकती हैं। यूजर्स किसी भी स्टोरी को ओपन करके उसके बारे में ज्यादा डिटेल्स हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा इन स्टोरीज को न सिर्फ बुकमार्क करने की सुविधा मिलेगी बल्कि इसे दूसरे लोगों के साथ शेयर करने का ऑप्शन भी मिलेगा।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
इतना ही नहीं इस नए Dreambeans एप में Google के Veo AI वीडियो जनरेशन मॉडल का भी यूज किया गया है। इस मॉडल की मदद से कुछ चुनिंदा स्टोरीज में दिखाई जाने वाली फोटो को एनिमेट भी किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी यूजर्स से फीडबैक भी लेगी, ताकि एप द्वारा तैयार की जाने वाली स्टोरीज को और भी अच्छे से बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें- Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।