चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे में बदलाव हुआ है। अब डीजी आइटी सीमा खन्ना डीईसी मनीष गर्ग की जगह डीईसी पवन कुमार शर्मा को रिपोर्ट करेंगी।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे में बदलाव हुआ है। अब डीजी आइटी सीमा खन्ना डीईसी मनीष गर्ग की जगह डीईसी पवन कुमार शर्मा को रिपोर्ट करेंगी।
- डीजी आइटी सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग डीईसी पवन शर्मा को
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डीजी आइटी सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग डीईसी पवन शर्मा को
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। चुनाव आयोग के भीतर उप चुनाव आयुक्त (डीईसी) और महानिदेशक (डीजी) स्तर के अधिकारियों के बीच कामकाज के नए बंटवारे में भले ही डीजी आइटी सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग में बदलाव की बातें कहीं जा रही है जबकि हकीकत यह है कि उनकी रिपोर्टिंग में कभी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वह पहले भी डीईसी को रिपोर्ट करती थी और नए बंटवारे के बाद भी डीईसी स्तर के अधिकारी को रिपोर्ट करेंगी। यह बात अलग है कि नए बंटवारे के बाद अब उनकी रिपोर्टिंग डीईसी मनीष गर्ग की जगह डीईसी पवन कुमार शर्मा को दे दी गई है। ऐसे में पहले की तरह आइटी की सारी फाइलें डीईसी की निगरानी से ही आगे बढ़ेगी।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
चुनाव आयोग के भीतर डीजी आइटी की रिपोर्टिंग में बदलाव के पीछे जिन 28 जुलाई के आदेश का आधार दिया जा रहा है, दरअसल वह आदेश जारी तो हुआ था, लेकिन दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद इस पर अमल नहीं हो पाया था। जिसमें डीजी आइटी सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग सीधे चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव आयुक्त को दे दी गई थी।
हालांकि यह आवेदन रद भी कर दिया गया था। ऐसे में डीजी आइटी सीमा खन्ना पहले की तरह डीईसी को ही रिपोर्ट करती रही। नए आदेश में भी उनकी रिपोर्टिंग एक डीईसी से हटाकर दूसरे डीईसी को सौंप गई है।
आयोग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक डीईसी व डीजी स्तर के अधिकारियों के काम- काज के बंटवारे की यह जरूरत इसलिए भी हुई, क्योंकि आयोग ने हाल ही में प्रकाश राजपुरोहित की उपचुनाव आयुक्त (डीईसी) के रूप में नियुक्ति दी गई थी। ऐसे में उन्हें कुछ काम देना था।
गौरतलब है कि 28 जुलाई को किए गए काम-काज के इस बंटवारे के बाद ही दोनों आयुक्तों से कैबिनेट सचिव से डीईसी मनीष गर्ग की शिकायत की थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।