LIVE शुक्र, 6 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 79,305.04 -4.97 (-0.01%)
निफ्टी 50 24,543.95 +7.35 (+0.03%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.39
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

AI की वजह से महंगे होंगे सस्ते स्मार्टफोन, कीमतों में लगभग 30% तक बढ़ोतरी का है अनुमान

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 6 नव॰ 2026, 03:31 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

AI की वजह से महंगे होंगे सस्ते स्मार्टफोन, कीमतों में लगभग 30% तक बढ़ोतरी का है अनुमान
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

वैश्विक रिसर्च फर्म जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, एआई की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप की कीमतें बढ़ रही हैं। इससे सस्ते स्मार्टफोन 30% तक महंगे हो सकते हैं, जिससे ग्राहक नए फोन खरीदने में देरी कर सकते हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • वैश्विक रिसर्च फर्म जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, एआई की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप की कीमतें बढ़ रही ...और पढ़ें
  • मेमोरी चिप की बढ़ती लागत से 30 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मेमोरी चिप की बढ़ती लागत से 30 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

पीटीआई, नई दिल्ली। वैश्विक रिसर्च फर्म जेफरीज ने ताजा रिपोर्ट में कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के चलते बढ़ती मांग के कारण मेमोरी की कीमतें बढ़ रही हैं। इससे सस्ते (लो-एंड) स्मार्टफोन की कीमतें लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं, जिससे ग्राहक नए फोन खरीदने में देरी कर सकते हैं या पुराने उत्पाद का विकल्प चुन सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई से जुड़ी मांग के कारण वैश्विक आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा उसी में खप रहा है, जिससे मेमोरी की कीमतों में भारी उछाल आया है। अनुमान है कि कैलेंडर वर्ष 2027 में कुल मेमोरी मांग का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा एआई के लिए होगा। साथ ही, उसी वर्ष एआइ कंपनियों की ओर से लगभग 1.5 ट्रिलियन डालर का पूंजीगत खर्च किए जाने की उम्मीद है, जिससे आने वाली कई तिमाहियों तक मेमोरी की कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष के मध्य तक मेमोरी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती हैं। हालांकि, स्मार्टफोन निर्माता, खासकर किफायती सेगमेंट वाले अभी से ही उपकरणों की बढ़ती कीमतों का असर महसूस कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रति यूनिट मेमोरी की लागत में लगभग तीन गुना का उछाल आया है।

कैलेंडर वर्ष 2025 में यह अनुमानित 20 डॉलर थी, जो अब बढ़कर 60-65 डॉलर के आसपास पहुंच गई है। यह दबाव विशेष रूप से 200 डॉलर से कम कीमत वाले एंड्रायड स्मार्टफोन पर अधिक है, जहां कुल निर्माण लागत में मेमोरी का हिस्सा लगभग 60 प्रतिशत होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- 8,000mAh बैटरी बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च करेगा iQOO, 50MP कैमरा और MediaTek की पावर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें