वनप्लस जल्द ही 9000mAh बैटरी और 185Hz OLED डिस्प्ले के साथ अपना नया 5G फोन OnePlus 16R लॉन्च कर सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और 200MP कैमरा जैसे दमदार स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- वनप्लस जल्द ही 9000mAh बैटरी और 185Hz OLED डिस्प्ले के साथ अपना नया 5G फोन OnePlus 16R लॉन्च कर सकता ...और पढ़ें
- 9000mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
9000mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपनी R-सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपने इस अपकमिंग डिवाइस को OnePlus 16R के नाम से पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इस अपकमिंग डिवाइस के कई स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। डिवाइस में 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 185Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। जबकि फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 200MP तक का प्राइमरी कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। डिवाइस खास गेमिंग और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स के लिए आ रहा है। चलिए इसके संभावित स्पेक्स जानते हैं..
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) ने अपनी हालिया पोस्ट में बताया है कि OnePlus 16R में 1.5K रेजोल्यूशन वाली फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इस फोन में 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस में स्क्रॉलिंग और एनिमेशन का एक्सपीरियंस स्मूद होने वाला है और गेमिंग में भी बेहतर विजुअल मिलने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। डिवाइस में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। हालांकि कंपनी के इस डिवाइस के रैम और स्टोरेज वेरिएंट की डिटेल्स नहीं दी हैं।
कैमरा की बात करें तो OnePlus 16R में 200MP या 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें OIS सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस में 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। फोन के अल्ट्रा-वाइड और फ्रंट कैमरे की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है।
इसके अलावा फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 9,000mAh की बैटरी हो सकती है। फोन में 100W तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मेटल फ्रेम और Plus Key मिलने की उम्मीद है। डिवाइस दिसंबर 2026 या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।
यह भी पढ़ें- 6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 भी