Xiaomi 17 नवंबर को पेरिस में अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro सीरीज का ग्लोबल लॉन्च करेगी, जिसमें Xiaomi 18 Pro और Pro Max मॉडल शामिल हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Xiaomi 17 नवंबर को पेरिस में अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro सीरीज का ग्लोबल लॉन्च करेगी, जिसमें Xiaomi 18 Pro और Pro Max मॉडल शामिल हैं।
- Xiaomo 18 Pro सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 17 नवंबर को
- Xiaomi 18 Pro सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 17 नवंबर को पेरिस में।
Xiaomo 18 Pro सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 17 नवंबर को
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
Xiaomi 18 Pro सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 17 नवंबर को पेरिस में।
Xiaomi 18 Pro और Pro Max मॉडल तीन कलर में आएंगे।
ग्लोबल वेरिएंट की बैटरी क्षमता चीनी मॉडल से कम होगी।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro सीरीज के ग्लोबल लॉन्च का एलान कर दिया है। शाओमी 17 नवंबर को इस स्मार्टफोन सीरीज को पेरिस में लॉन्च करेगी। शाओमी के वाइस प्रेजिडेंट और सीएमओ Xu Fei ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च डेटा का एलान किया है। शाओमी ने पिछले साल इंटरनेशनल मार्केट में सिर्फ स्टेंडर्ड Xiaomi 17 को लॉन्च किया था। प्रो मॉडल को कंपनी ने सिर्फ चीन में पेश किया था। अब शाओमी ने कन्फर्म किया है कि वह नवंबर में Xiaomi 18 Pro को भी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है।
Xiaomi 18 Pro सीरीज को17 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समयानुसार शाओमी की यह स्मार्टफोन सीरीज शाम 6:30 PM बजे लॉन्च होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग एक्स और यूट्यूब दोनों में लाइव देखी जा सकती है।
Xiaomi ने कन्फर्म किया है कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होंगे। ये स्मार्टफोन व्हाइट, कॉस्मिक ब्लू और वॉल्वेट रेड कलर में पेश किए जाएंगे। दोनों अपकमिंग Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max स्मार्टफोन को ग्लोबल सर्टिफिकेशन डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस सीरीज के ग्लोबल वर्जन की बैटरी कैपेसिटी चीन में लॉन्च डिवाइसेस के कम होगी।
कंपनी ने ग्लोबल वेरिएंट में Xiaomi 18 Pro को 6,000mAh की बैटरी और Pro Max को 7,050mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। चाइनीज वेरिएंट की बात करें तो कंपनी ने स्टेंडर्ड मॉडल को 7,000mAh बैटरी और प्रो मॉडल को 8,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया है। ये जानकारी टिपस्टर के हवाले से सामने आई है। इन स्मार्टफोन की बैटरी को लेकर शाओमी ने कुछ भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। इंडियन मार्केट में इन स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी स्पष्ट नहीं है। कंपनी Xiaomi 18 Pro के इंडियन मार्केट लॉन्चिंग की डिटेल शेयर कर चुकी है। फिलहाल Pro Max को लेकर कुछ भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
यह भी पढ़ें- 8500 mAh तक बैटरी वाले Xiaomi के दो नए 5G फोन, 200MP के दो कैमरे और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी