Xiaomi अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro सीरीज को 17 नवंबर को पेरिस में लॉन्च करेगा। इसमें 200MP के दो कैमरे, सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले, शक्तिशाली प्रोसेसर और 8500mAh तक की बैटरी मिलेगी।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Xiaomi अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro सीरीज को 17 नवंबर को पेरिस में लॉन्च करेगा। इसमें 200MP के दो ...और पढ़ें
- 8500 mAh तक बैटरी वाले Xiaomi के दो नए 5G फोन, 200MP के दो कैमरे और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
8500 mAh तक बैटरी वाले Xiaomi के दो नए 5G फोन, 200MP के दो कैमरे और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इन नए डिवाइस को अपनी Xiaomi 18 Pro सीरीज के तहत पेश करेगी। कंपनी इन डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इस सीरीज को 17 नवंबर को पेरिस, फ्रांस में आयोजित इवेंट में पेश किया जाएगा।
ये इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इस नई सीरीज में दो मॉडल Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max स्मार्टफोन शामिल होंगे। दोनों डिवाइस में पीछे की तरफ सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले और Leica ब्रांडिंग वाले 200MP के दो कैमरे देखने को मिलेंगे। चलिए जानते हैं कि इन दोनों डिवाइस में और क्या क्या खास देखने को मिलने वाला है..
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है, जबकि Pro Max मॉडल में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है। दोनों डिस्प्ले में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इतना ही नहीं फोन के बैक पैनल पर भी सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
Meet our exclusive Velvet Red design of Xiaomi 18 Pro Series, seamlessly blending distinctive aesthetics with cutting-edge technology
Coming November 17th! https://t.co/BSYoasATQ7
रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन के स्टैंडर्ड मॉडल में 2.7 इंच और Pro Max में 2.9 इंच की रियर डिस्प्ले मिलेगी। दोनों में Privacy Display फीचर भी देखने को मिलने वाला है, जो साइड एंगल से स्क्रीन की विजिबिलिटी लिमिटेड करने में हेल्प कर सकता है।
कैमरा की बात करें तो दोनों फोन्स में 200MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ ही फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।