LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव लॉरेंस बिश्नोई: गैंगस्टर की 'शैडो कैबिनेट' तक जेल से पहुंच रहे हैं निर्देश, आगंतुकों की पुलिस ने मांगी सूची दूसरा पहलू: जिसे हम रोजाना नजरअंदाज कर देते हैं, वही सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है, शोर कितना घातक हो सकता है? 'दृढ़ संकल्प-साधना का अद्भुत संगम': छठ के अंतिम दिन घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पीएम मोदी ने दी बधाई
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.21
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

पाकिस्तान को खेल के मैदान पर भारत का जवाब!: पहलगाम हमले के बाद 80% मैच जीते, 3 खिताबी मुकाबलों में भी धूल चटाई

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 08:10 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

पाकिस्तान को खेल के मैदान पर भारत का जवाब!: पहलगाम हमले के बाद 80% मैच जीते, 3 खिताबी मुकाबलों में भी धूल चटाई
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच 13 आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए, जिनमें भारत ने 11 और पाकिस्तान ने दो जीते।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का सिलसिला जारी है। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में आखिरी गेंद पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने पाकिस्तान को मैदान पर एक और जवाब दिया। मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने का सिलसिला भी जारी रहा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों में यह रुख चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस पूरे दौर में भारतीय टीमों का प्रदर्शन भी अपने आप में बड़ा संदेश दे रहा है।
  • आखिरी गेंद पर जीत, नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब
  • भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं रहा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान खान के 107 रन, अब्दुल कादिर के 80 और कप्तान फरहान यूसुफ के 63 रन की मदद से 337 रन बनाए। भारत के सामने 338 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था।

आखिरी गेंद पर जीत, नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं रहा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान खान के 107 रन, अब्दुल कादिर के 80 और कप्तान फरहान यूसुफ के 63 रन की मदद से 337 रन बनाए। भारत के सामने 338 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था।

भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, मध्यक्रम के लड़खड़ाने से भारत 252 रन पर आठ विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गया। इसके बाद मनल चौहान ने 32 गेंदों पर 47 और मोहिउल्वा ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर मुकाबले का रुख पलट दिया।

दोनों ने नौवें विकेट के लिए 57 रन की अहम साझेदारी की। आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए तीन रन चाहिए थे और हाथ में सिर्फ एक विकेट बचा था। मोहिउल्वा ने चौका लगाकर भारत को एक विकेट से जीत दिला दी। इस तरह भारत ने ग्रुप चरण में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी चुकता किया और पिछली बार के फाइनल की हार के बाद खिताब भी अपने नाम किया।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ नो-हैंडशेक विवाद

22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों में हाथ मिलाने की परंपरा को लेकर विवाद लगातार चर्चा में रहा है। सितंबर 2025 में दुबई में खेले गए पुरुष एशिया कप के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस और मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। सूर्यकुमार ने उस समय अपनी जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित की थी।

इसके बाद पाकिस्तान की ओर से इस फैसले पर आपत्ति जताई गई। पाकिस्तानी पक्ष ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया और एशियाई क्रिकेट परिषद तथा मैच अधिकारियों के सामने शिकायत भी की। इसके बावजूद भारतीय टीमों ने बाद के मुकाबलों में भी यही रुख जारी रखा। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भी टॉस के समय लक्ष्य रायचंदानी और फरहान यूसुफ के बीच हाथ नहीं मिलाया गया। मैच के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ औपचारिक अभिवादन नहीं किया। टूर्नामेंट के पुरस्कार समारोह में एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी की अनुपस्थिति भी चर्चा में रही। इससे पहले 2025 पुरुष एशिया कप में भी भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं की थी।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बड़े खिताबी मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। इनमें 28 सितंबर 2025 को पुरुष एशिया कप का फाइनल शामिल है, जहां भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। इसके बाद तीन अक्तूबर 2026 को एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने 19 रन से जीत हासिल की। वहीं, 14 नवंबर 2026 को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

सीनियर पुरुष टीम: पांचों मुकाबलों में भारत की जीत

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें