LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,042.63 +450.18 (+0.55%)
निफ्टी 50 25,266.9 +122.60 (+0.49%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.15
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

7,000 mAh बैटरी वाले 5G फोन 20 हजार रुपये से कम में: Motorola, OnePlus समेत ये हैं 5 ऑप्शन

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 10:15 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

7,000 mAh बैटरी वाले 5G फोन 20 हजार रुपये से कम में: Motorola, OnePlus समेत ये हैं 5 ऑप्शन
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

आजकल बाजार में 20,000 रुपये से कम कीमत में कई 5G स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जिनमें 7,000 mAh तक की बड़ी बैटरी मिलती है। ये फोन लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ-साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और अच्छे कैमरा फीचर्स भी प्रदान करते हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • आजकल बाजार में 20,000 रुपये से कम कीमत में कई 5G स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जिनमें 7,000 mAh तक की बड़ी ...और पढ़ें
  • 7,000mAh बैटरी वाले 5G फोन 20 हजार रुपये से कम में: Motorola, OnePlus समेत ये हैं 5 ऑप्शन
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

7,000mAh बैटरी वाले 5G फोन 20 हजार रुपये से कम में: Motorola, OnePlus समेत ये हैं 5 ऑप्शन

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों कोई नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? साथ ही ये भी चाहते हैं कि फोन की बैटरी लंबे वक्त तक चले, तो मार्केट में आपके लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं। जी हां, अब कंपनियां बजट सेगमेंट में भी 7,000 mAh तक की बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। खास बात है कि कुछ फोन्स की कीमत तो 20,000 रुपये से कम है।

इसमें Ai+, Motorola, Realme और OnePlus के भी ऐसे फोन्स खरीदे जा सकते हैं जिसमें बड़ी बैटरी है। जबकि Poco का भी एक ऑप्शन इस बजट में मौजूद है। इन फोन्स में बड़ी बैटरी के साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और अच्छे कैमरा फीचर्स भी मिल रहे हैं। आइए इनकी कीमत और खूबियां जानते हैं

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

लिस्ट का पहला फोन Ai+ Nova 2 Power 5G है जिसमे 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये है। फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 6.75 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर है। डिवाइस में 48MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा है।

लिस्ट का दूसरा फोन POCO M7 Plus 5G है जिसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये है। Flipkart पर बैंक ऑफर के साथ इसे 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। साथ ही इसमें 6.9 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 850 निट्स तक की ब्राइटनेस है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।

लिस्ट का अगला फोन Motorola G37 Power 5G है जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है और इसकी कीमत 16,999 रुपये है। फोन में 7,000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है।

Realme Narzo 100 Lite 5G भी बड़ी बैटरी के साथ 17,600 रुपये में मिल रहा है जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है। फोन में 7,000mAh की बैटरी, 15W चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर भी मिल रहा है। कैमरा की बात करें तो फोन में 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है।

OnePlus N6X 5G की कीमत 19,825 रुपये है जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन में 7,000mAh की बैटरी, 15W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस में 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मिल रहा है। जबकि फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

| 6+ वर्ष टेक रिपोर्टिंग

सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर • नोएडा ब्यूरो

रोहित शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रमुख टेक जर्नल्स में सैकड़ों गैजेट रिव्यूज और साइबर फ्रॉड अवेयरनेस गाइड्स लिखी हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें