LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 6 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 भी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 08:30 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 भी
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Vivo ने चीन में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo Y6k 5G लॉन्च किया है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • Vivo ने चीन में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo Y6k 5G लॉन्च किया है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।
  • 6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 भी
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 भी

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने अपनी Y-सीरीज का एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y6k 5G के नाम से चीन में पेश किया है। ये कंपनी का बजट 5G स्मार्टफोन होने वाला है, जिसमें न सिर्फ बड़ी बैटरी मिल रही है बल्कि इसमें बेहतर मजबूती भी मिल रही है। फोन में 6,500mAh की बैटरी मिल रही है, जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर देखने को मिल रहा है। साथ ही इस फोन में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 है। कंपनी ने इस फोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है, जो कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ वाला डिवाइस ढूंढ रहे हैं। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं..

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

कीमत की बात करें तो Vivo Y6k को चीन में 1,599 चीनी युआन यानी करीब 23,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें फोन का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिल रहा है। फोन को ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया होगा। फिलहाल कंपनी ने इसके भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं किया है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसमें HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जा सकती है। डिवाइस में सेल्फी कैमरे के लिए वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच मिल रही है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। डिवाइस में 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। साथ ही इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस के रियर पैनल पर 13MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बैटरी है। साथ ही इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में IR ब्लास्टर, 3.5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ 5.4 जैसे फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं। डिवाइस में IP65 रेटिंग है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

| 6+ वर्ष टेक रिपोर्टिंग

सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर • नोएडा ब्यूरो

रोहित शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रमुख टेक जर्नल्स में सैकड़ों गैजेट रिव्यूज और साइबर फ्रॉड अवेयरनेस गाइड्स लिखी हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें