LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,816.68 +224.23 (+0.27%)
निफ्टी 50 25,224.9 +80.60 (+0.32%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.93
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

भाई दूज 2026: पूजा की थाली में जरूर रखें ये 7 चीजें, जानें रोली, अक्षत और दीपक का महत्व

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 02:21 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

भाई दूज 2026: पूजा की थाली में जरूर रखें ये 7 चीजें, जानें रोली, अक्षत और दीपक का महत्व
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Bhai Dooj Puja Thali 2026: अगर आप चाहती हैं कि भाई दूज की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ हो, तो पहले से ही पूजा की थाली तैयार कर लें। आइए जानते हैं भाई दूज की पूजा थाली में कौन-कौन सी 7 चीजें जरूर रखनी चाहिए और इनका धार्मिक महत्व क्या है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • Bhai Dooj Puja Samagri : भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। दिवाली के दो दिन बाद मनाए जाने वाले इस खास पर्व पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और भाई को तिलक लगाने से रिश्ते में प्रेम और खुशहाली बनी रहती है। भाई दूज के दिन पूजा की थाली तैयार करने का भी विशेष महत्व होता है। अक्सर बहनें पूजा की तैयारी तो कर लेती हैं, लेकिन जल्दबाजी में कुछ जरूरी चीजें रखना भूल जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार भाई दूज की पूजा करने वाली हैं, तो थाली सजाते समय कुछ खास चीजों का ध्यान जरूर रखें। धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई, नारियल, फूल और कलावा जैसी चीजें रखी जाती हैं। इन सभी चीजों का अपना अलग महत्व माना जाता है। अगर आप चाहती हैं कि भाई दूज की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ हो, तो पहले से ही पूजा की थाली तैयार कर लें। आइए जानते हैं भाई दूज की पूजा थाली में कौन-कौन सी 7 चीजें जरूर रखनी चाहिए और इनका धार्मिक महत्व क्या है। भाई दूज की पूजा थाली में जरूर रखें ये 7 चीजें 1
  • रोली या कुमकुम भाई दूज की पूजा में रोली या कुमकुम सबसे जरूरी सामग्री में से एक है। इसी से बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं। हिंदू धर्म में तिलक को शुभता, सम्मान और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है। इसलिए पूजा की थाली में रोली रखना न भूलें। 2
  • अक्षत यानी साबुत चावल पूजा की थाली में साबुत चावल यानी अक्षत जरूर रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार अक्षत पूर्णता, समृद्धि और शुभता का प्रतीक होते हैं। भाई को तिलक लगाने के बाद अक्षत अर्पित करने की परंपरा है। ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए न हों। 3

रोली या कुमकुम भाई दूज की पूजा में रोली या कुमकुम सबसे जरूरी सामग्री में से एक है। इसी से बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं। हिंदू धर्म में तिलक को शुभता, सम्मान और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है। इसलिए पूजा की थाली में रोली रखना न भूलें। 2

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अक्षत यानी साबुत चावल पूजा की थाली में साबुत चावल यानी अक्षत जरूर रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार अक्षत पूर्णता, समृद्धि और शुभता का प्रतीक होते हैं। भाई को तिलक लगाने के बाद अक्षत अर्पित करने की परंपरा है। ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए न हों। 3

दीपक भाई दूज की पूजा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके लिए आप घी या तेल का दीपक रख सकती हैं। दीपक को प्रकाश, सकारात्मकता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। पूजा के दौरान दीपक जलाकर भाई की सुखी और लंबी उम्र की कामना करें। 4

मिठाई कोई भी त्योहार मिठाई के बिना अधूरा लगता है। भाई दूज पर बहनें अपने भाई का मुंह मीठा कराती हैं। इसके लिए पूजा की थाली में लड्डू, पेड़ा, बर्फी या भाई की पसंदीदा मिठाई रख सकती हैं। मिठाई रिश्ते में मिठास और प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। 5

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

नारियल भाई दूज की पूजा में नारियल रखना भी शुभ माना जाता है। इसे श्रीफल कहा जाता है और धार्मिक कार्यों में इसका विशेष महत्व है। बहनें पूजा के दौरान भाई को नारियल भेंट कर सकती हैं। यह शुभता और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है। 6

कलावा या मौली पूजा की थाली में लाल कलावा या मौली भी जरूर रखें। धार्मिक परंपरा के अनुसार इसे रक्षा और मंगलकामना के प्रतीक के रूप में बांधा जाता है। पूजा के दौरान भाई की कलाई पर कलावा बांधने की परंपरा कुछ परिवारों में निभाई जाती है। 7

फूल और फूलों की माला भाई दूज की पूजा में ताजे फूल रखना न भूलें। फूलों को पवित्रता, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। आप गेंदे, गुलाब या अपनी पसंद के दूसरे फूलों से पूजा की थाली सजा सकती हैं। इससे पूजा की थाली भी सुंदर दिखाई देती है। भाई दूज पर इन बातों का भी रखें ध्यान भाई दूज के दिन पूजा की थाली साफ-सुथरी रखें। तिलक लगाने से पहले भाई को आसन पर बैठाएं और परिवार की परंपरा के अनुसार पूजा करें। इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देकर अपने रिश्ते की खुशियां भी बांटते हैं। ध्यान रखें कि अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में भाई दूज की पूजा की विधि और सामग्री में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए अपने घर की परंपरा के अनुसार पूजा करना सबसे अच्छा है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें