LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

टी-20 क्रिकेट में जो शॉट अब खेले जाते हैं, मुश्ताक अली 1936 में लगाते थे

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 02:14 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

टी-20 क्रिकेट में जो शॉट अब खेले जाते हैं, मुश्ताक अली 1936 में लगाते थे
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

इंदौर के कैप्टन मुश्ताक अली के नाम पर देश का सबसे बड़ा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाता है। शनिवार से इंदौर में इसकी शुरुआत हो रही है। भारत सरकार ने वर्ष 1964 में मुश्ताक अली को पद्मश्री से सम्मानित किया था।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • इंदौर के कैप्टन मुश्ताक अली के नाम पर देश का सबसे बड़ा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाता है। शनिवार से ...और पढ़ें
  • भारत सरकार ने वर्ष 1964 में मुश्ताक अली को पद्मश्री से सम्मानित किया था
  • इंदौर के कैप्टन मुश्ताक अली की स्मृति में बीसीसीआइ द्वारा कराया जाता है देश का टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

भारत सरकार ने वर्ष 1964 में मुश्ताक अली को पद्मश्री से सम्मानित किया था

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

इंदौर के कैप्टन मुश्ताक अली की स्मृति में बीसीसीआइ द्वारा कराया जाता है देश का टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

भारत सरकार ने वर्ष 1964 में मुश्ताक अली को पद्मश्री से सम्मानित किया था

जेएनएन, इंदौर। इंदौर क्रिकेट के टी-20 प्रारूप में ऑफ साइड की गेंद को लेग साइड में या लेग साइड की ओर आती गेंद को ऑफ साइड में मारकर बल्लेबाज वाहवाही बटोरते हैं। ऐसे शाट क्रिकेट की परंपरागत किताबों में नहीं मिलते, लेकिन वर्तमान दौर के टी-20 क्रिकेट की यह पहचान बन चुके हैं।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

मगर कम ही लोगों को पता है कि आजादी के पहले जब भारतीय टीम ने टेस्ट खेलना शुरू किया था तब एक ओपनर ऐसा भी था जो इसी अंदाज में बल्ला चलाया करता था। अब इंदौर के इन्हीं कैप्टन मुश्ताक अली के नाम पर देश का सबसे बड़ा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाता है। शनिवार से इंदौर में इसकी शुरुआत हो रही है।

भारत सरकार ने वर्ष 1964 में मुश्ताक अली को पद्मश्री से सम्मानित किया था। वे एमसीसी की आजीवन सदस्यता पाने वाले देश के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल थे।क्रिकेट में परंपरागत रूप से बल्लेबाजों को सिखाया जाता रहा है कि ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को नहीं खेलना है। अब टी-20 क्रिकेट में यह जरूरत बन चुका है क्योंकि बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का दबाव होता है।

मगर वर्ष 1930 के दशक में इंदौर के कैप्टन मुश्ताक अली ऐसे ही शाट लगाकर चर्चित हुए थे। मुश्ताक अली के बेटे और मप्र के पूर्व क्रिकेटर गुलरेज अली बताते हैं, तब रन बनाने की रफ्तार बहुत धीमी होती थी।

क्रीज से बाहर निकलकर गेंद को खेलने की कोई सोचता भी नहीं था और मेरे पिता को आगे बढ़कर छक्का मारने में बहुत आनंद आता था। वे आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते थे।

लेग साइड की गेंद को ऑफ साइड में और ऑफ साइड की गेंद को लेग साइड में बड़ी सहजता से खेला करते थे। साल 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में जब वे ऐसे ही खेल रहे थे तो अंग्रेजों को शुरुआत में उन्हें देखकर हंसी आ रही थी। थोड़ी देर बाद जब पिता 50-60 रनों तक पहुंच गए तो अंग्रेज क्षेत्ररक्षकों को अहसास हुआ कि यह भारतीय बल्लेबाज ऐसे ही खेलता था।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें