LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल लॉरेंस बिश्नोई: गैंगस्टर की 'शैडो कैबिनेट' तक जेल से पहुंच रहे हैं निर्देश, आगंतुकों की पुलिस ने मांगी सूची दूसरा पहलू: जिसे हम रोजाना नजरअंदाज कर देते हैं, वही सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है, शोर कितना घातक हो सकता है?
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,206.15 -48.95 (-0.19%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, 191 उद्योगों को 24 घंटे में बंद कराने का निर्देश; लापरवाह अफसरों की तय होगी जवाबदेही

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 03:18 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, 191 उद्योगों को 24 घंटे में बंद कराने का निर्देश; लापरवाह अफसरों की तय होगी जवाबदेही
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सख्त रुख अपनाते हुए 191 प्रदूषणकारी उद्योगों को 24 घंटे में बंद करने का निर्देश दिया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सख्त रुख अपनाते हुए 191 प्रदूषणकारी उद्योगों को 24 घंटे में बंद करने का निर्देश दिया है।
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
  • जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को सख्त रुख अपनाते हुए प्रदूषण फैला रहे ऐसे सभी 191 उद्योगों को 24 घंटे के भीतर बंद कराने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने पर्याप्त समय-सीमा दिए जाने के बाद भी न तो प्रदूषण रोधी उपकरण लगाए और न ही उसके वर्क आर्डर ही दिए हैं।

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को सख्त रुख अपनाते हुए प्रदूषण फैला रहे ऐसे सभी 191 उद्योगों को 24 घंटे के भीतर बंद कराने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने पर्याप्त समय-सीमा दिए जाने के बाद भी न तो प्रदूषण रोधी उपकरण लगाए और न ही उसके वर्क आर्डर ही दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बनाई गई योजनाओं के जमीनी अमल में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस देने सहित उनके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने यह निर्देश एनसीआर राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों व अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में दिए। इसमें दिल्ली के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह व उत्तर प्रदेश के मंत्री अरुण कुमार सक्सेना भी शामिल हुए। पंजाब व राजस्थान के मंत्रियों ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

केंद्रीय मंत्री यादव इस बात से नाराज थे, जब वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सभी राज्यों व नगर निकायों ने अपने-अपने प्लान बनाए हैं तो फिर जमीनी स्तर पर सख्ती व समयबद्ध तरीके से पालन क्यों नहीं हो रहा है? उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से अमल कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण राज्यों की सीमाओं को नहीं मानता है, ऐसे में पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को आपसी समन्वय के साथ लागू किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर्स के जरिए रियल टाइम निगरानी करने व नियमों के उल्लंघन के लिए फील्ड अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया।

राज्य सरकारों को निर्देश दिया कि वे हरियाणा के सात शहरों, उत्तर प्रदेश के चार शहरों व राजस्थान के चार शहरों के लिए सचिव स्तर के अधिकारियों को नामित करें। जिनकी जिम्मेदारी होगी कि वे फील्ड विजिट के जरिए प्रदूषण नियंत्रण उपायों के क्रियान्वयन को सुनिश्चित कराएं और हर हफ्ते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को रिपोर्ट सौंपें।

आयोग से भी कहा गया कि वे अपना काम ठीक से न करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करें और फिर भी लापरवाही दिखे तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराएं। इस बीच उन्होंने ग्रेप सहित बनाए गए एक्शन प्लान का सख्ती से पालन कराने को कहा। इनमें निर्माण कार्यों पर रोक, पुराने वाहनों को हटाना, सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने व कचरे को जलाने से रोकने आदि उपाय शामिल हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें