LIVE शुक्र, 6 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज 'घुसपैठियों को वोटर बनाना चाहते हैं राहुल': कांग्रेस पर बरसे सीएम फडणवीस, बांग्लादेशी घुसपैठ पर विपक्ष को घेरा 'जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहे': पीएम मोदी की धनतेरस पर शुभकामनाएं; यूपी के सीएम योगी ने क्या प्रार्थना की? जानना जरूरी: हाई ब्लड प्रेशर है तो चाय पीने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, क्या इससे भी बढ़ सकती है दिक्कत? लॉस एंजेलिस की नई मेयर चुनी गईं नित्या रमन कौन हैं जिनकी ज़ोहरान ममदानी से होती है तुलना अमेरिकी चुनाव नतीजे: ट्रंप की शक्तियों पर अंकुश से नई दिल्ली को कुछ राहत मिली, क्या भारत के लिए कुछ बदलेगा?
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 79,310.01 +2392.11 (+3.11%)
निफ्टी 50 24,536.6 +725.80 (+3.05%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.47
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

आखिरी दौर की तैयारी: ईपीएफओ सहायक भविष्य निधि आयुक्त का साक्षात्कार 16 से 27 नवंबर तक, जानें तैयारी के टिप्स

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 6 नव॰ 2026, 02:18 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

आखिरी दौर की तैयारी: ईपीएफओ सहायक भविष्य निधि आयुक्त का साक्षात्कार 16 से 27 नवंबर तक, जानें तैयारी के टिप्स
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में सहायक भविष्य निधि आयुक्त पद के लिए 16 नवंबर से यूपीएससी के साक्षात्कार शुरू हो रहे हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में सहायक भविष्य निधि आयुक्त पद के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 16 नवंबर से शुरू हो रहे यूपीएससी  के साक्षात्कार में सफलता के लिए विषय की समझ, श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता, संतुलित दृष्टिकोण और आत्मविश्वास जरूरी है। यहां अभ्यर्थियों के ज्ञान के साथ यह भी परखा जाएगा कि वे वास्तविक परिस्थितियों में कितनी समझदारी और निष्पक्षता से निर्णय ले सकते हैं। लिखित परीक्षा जहां अर्जित जानकारी का परीक्षण करती है, वहीं साक्षात्कार सोच, व्यवहार और प्रशासनिक क्षमता को सामने लाता है।
  • ईपीएफओ करोड़ों कर्मचारियों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी संस्था है। इसलिए सहायक भविष्य निधि आयुक्त की जिम्मेदारी को समझना साक्षात्कार की तैयारी का पहला कदम है। अभ्यर्थियों को संगठन की संरचना, केंद्रीय न्यासी बोर्ड, भविष्य निधि, कर्मचारी पेंशन और जमा-संबद्ध बीमा योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।
  • इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानून, लेखांकन, अंशदान, अनुपालन और वित्तीय पारदर्शिता जैसे विषयों का अध्ययन भी जरूरी है। केवल तथ्यों को याद करने के बजाय यह समझें कि उनका व्यावहारिक उपयोग कैसे होता है।

ईपीएफओ करोड़ों कर्मचारियों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी संस्था है। इसलिए सहायक भविष्य निधि आयुक्त की जिम्मेदारी को समझना साक्षात्कार की तैयारी का पहला कदम है। अभ्यर्थियों को संगठन की संरचना, केंद्रीय न्यासी बोर्ड, भविष्य निधि, कर्मचारी पेंशन और जमा-संबद्ध बीमा योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानून, लेखांकन, अंशदान, अनुपालन और वित्तीय पारदर्शिता जैसे विषयों का अध्ययन भी जरूरी है। केवल तथ्यों को याद करने के बजाय यह समझें कि उनका व्यावहारिक उपयोग कैसे होता है।

अभ्यर्थियों को अपने गृह जनपद, शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव और रुचियों से जुड़े प्रश्नों के लिए भी तैयार रहना चाहिए। आपका गृह जनपद किस बात के लिए प्रसिद्ध है? आपकी पढ़ाई इस पद के लिए किस प्रकार उपयोगी हो सकती है? यदि पहले से नौकरी कर रहे हैं, तो उसे क्यों बदलना चाहते हैं? जीवन की किसी असफलता से आपने क्या सीखा? ऐसे प्रश्नों के माध्यम से साक्षात्कार मंडल अभ्यर्थी की आत्मजागरूकता और विचारों की स्पष्टता को समझता है। इसलिए आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें और उनसे जुड़े संभावित प्रश्नों के उत्तर तैयार करें।

अंतिम दिनों में दो-तीन अभ्यास साक्षात्कार देने से उत्तर प्रस्तुत करने के तरीके में सुधार किया जा सकता है। इसके लिए विशेषज्ञों से मिले सुझावों पर काम करें। प्रश्न को ध्यान से सुनें और उसके अनुसार संक्षिप्त उत्तर दें। चेहरे के भाव, शारीरिक भाषा और बोलने के तरीके पर ध्यान दें। यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है, तो अनुमान लगाने के बजाय विनम्रता से स्वीकार करें। वहीं, साक्षात्कार मंडल के असहमत होने पर भी अपने विचार तर्क और तथ्यों के साथ रखें।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

साक्षात्कार से पहले के अंतिम दो दिनों में कुछ नया पढ़ने  के बजाय महत्वपूर्ण नोट्स दोहराएं। साक्षात्कार पत्र, पहचान प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित कर लें। दूसरों के अनुभवों से अपनी तुलना करने के बजाय अपनी तैयारी पर भरोसा रखें। साक्षात्कार कक्ष में विनम्र अभिवादन और सहज व्यवहार के साथ प्रवेश करें। याद रखें, इस चरण में आपकी मौलिक सोच, ईमानदारी, निर्णय क्षमता और जिम्मेदारी निभाने का दृष्टिकोण आदि चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें