LIVE शुक्र, 6 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 79,413.66 +103.65 (+0.13%)
निफ्टी 50 24,469.15 -67.45 (-0.27%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.36
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

जानना जरूरी: हाई ब्लड प्रेशर है तो चाय पीने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, क्या इससे भी बढ़ सकती है दिक्कत?

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 6 नव॰ 2026, 03:10 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

जानना जरूरी: हाई ब्लड प्रेशर है तो चाय पीने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, क्या इससे भी बढ़ सकती है दिक्कत?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

चाय में मौजूद कैफीन ब्लड प्रेशर अस्थायी रूप से बढ़ा सकती है। हालांकि, ब्लैक टी और ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके लिए फायदेमंद भी हो सकते हैं। हाई बीपी के मरीजों को चाय पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं, लेकिन कैफीन की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • क्या आपके भी दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है? बिना एक कप चाय पिए सबकुछ अधूरा सा लगता है? .metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, हर तरह की चाय का शरीर पर एक जैसा असर नहीं होता। चाय की किस्म, उसमें मौजूद कैफीन की मात्रा और आप कितनी चाय पीते हैं, ये सभी आपकी सेहत को प्रभावित करने वाली हो सकती हैं।
  • क्या चाय पीने से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, हर तरह की चाय का शरीर पर एक जैसा असर नहीं होता। चाय की किस्म, उसमें मौजूद कैफीन की मात्रा और आप कितनी चाय पीते हैं, ये सभी आपकी सेहत को प्रभावित करने वाली हो सकती हैं।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

क्या चाय पीने से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर?

चाय में मौजूद कैफीन एक उत्तेजक तत्व है, जो कुछ समय के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, कैफीन के सेवन से कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर 5-10 mmHg तक बढ़ सकता है।

दूसरी तरफ, कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से 12 सप्ताह तक ब्लैक टी पीने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में करीब 2-3 mmHg की कमी हो सकती है। ब्लैक टी में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत को लाभ देते हैं और बीपी की समस्या को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चाय और कॉफी में कैफीन और टैनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को इनके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए। खासतौर पर खाली पेट चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए।

दूध-चीनी वाली चाय के मुकाबले ग्रीन टी और ब्लैक-टी को ज्यादा फायदेमंद माना जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन जैसे तत्व होते हैं। कुछ अध्ययनों में इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर में मामूली सुधार देखा गया है। हालांकि, ग्रीन टी में भी कैफीन होती है, इसलिए इसके भी अधिक सेवन से बचना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चाय पीने से दिक्कत नहीं है बस इसकी मात्रा और चीनी पर ध्यान देना जरूरी है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें