16/11/2026
आईआईआईटी दिल्ली: अब अस्पताल संभालेगा स्वास्थ्य केंद्र, छात्रों-कर्मचारियों के इलाज के लिए अस्पताल से होगा करार
कैंपस में छात्रों व कर्मचारियों को 24 घंटे बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए संस्थान ने यह कदम उठाया है। चयनित अस्पताल को विशेषज्ञ डॉक्टर, दवाएं, डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड और आपातकालीन सेवाओं समेत पूरे प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालनी होगी।