सैमसंग जल्द ही अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Galaxy A18 5G लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे Bluetooth SIG पर देखा गया है। इसमें 6.7 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये होने का अनुमान है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सैमसंग जल्द ही अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Galaxy A18 5G लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे Bluetooth SIG पर ...और पढ़ें
- Samsung का नया किफायती 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी भी
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
Samsung का नया किफायती 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी भी
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung अपने नए किफायती 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयरी में है। कंपनी इस फोन को Samsung Galaxy A18 5G के नाम से पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से डिवाइस के डेवलपमेंट और लॉन्च की तैयारी का संकेत मिला है।
हालांकि, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर डिवाइस के प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा जैसे फीचर्स की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। कंपनी ने भी अभी तक इसकी लॉन्च डेट भी कन्फर्म नहीं की है लेकिन हालिया रिपोर्ट्स में इसके कुछ फीचर्स सामने आए हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
सैमसंग के इस नए फोन को Bluetooth SIG डेटाबेस पर सात अलग-अलग मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। इनमें SM-A186B, SM-A186B/DS, SM-A186U1, SM-A186U, SM-A186W, SM-A1860 और SM-S186V शामिल हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ये अलग-अलग देशों और मार्केट के लिए डिवाइस के वेरिएंट हो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.7 इंच की Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। जबकि फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। जबकि सॉफ्टवेयर के मामले में फोन लेटेस्ट Android 17 पर बेस्ड One UI से लैस हो सकता है। इसके अलावा फोन में लंबे टाइम तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिल सकते हैं।
कीमत को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy A18 5G को भारत में करीब 20 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि ये सिर्फ संभावित कीमत है और कंपनी ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें- 8000 mAh तक बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर