LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,155.91 +563.46 (+0.69%)
निफ्टी 50 25,330.5 +186.20 (+0.74%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.14
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 4 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

इजरायल-अमेरिका के डर से रूस से S-400 चाहता है ईरान, यूक्रेन युद्ध की वजह से फंसा पेच; मॉस्को के पास गुंजाइश कम

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 02:29 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

इजरायल-अमेरिका के डर से रूस से S-400 चाहता है ईरान, यूक्रेन युद्ध की वजह से फंसा पेच; मॉस्को के पास गुंजाइश कम
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

ईरान अमेरिका-इजरायल के हमलों से अपनी रक्षा मजबूत करने के लिए रूस से एस-400 वायु रक्षा प्रणाली चाहता है। हालांकि, यूक्रेन युद्ध में रूस की व्यस्तता के कारण तेहरान की यह मांग पूरी होने की गुंजाइश कम है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • ईरान अमेरिका-इजरायल के हमलों से अपनी रक्षा मजबूत करने के लिए रूस से एस-400 वायु रक्षा प्रणाली चाहता है। हालांकि, ...और पढ़ें
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
  • जेएनएन, नई दिल्ली। रूस और ईरान के बीच भले ही सैन्य साझेदारी बढ़ रही है, लेकिन तेहरान की रक्षा संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए मॉस्को के पास बहुत कम गुंजाइश है।

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जेएनएन, नई दिल्ली। रूस और ईरान के बीच भले ही सैन्य साझेदारी बढ़ रही है, लेकिन तेहरान की रक्षा संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए मॉस्को के पास बहुत कम गुंजाइश है।

इसकी प्रमुख वजह यह है कि वह खुद युद्ध में उलझा हुआ है। उसने फरवरी, 2022 में यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था, जो अब भी जारी है। यूक्रेन युद्ध में उसे खुद रक्षा प्रणालियों की जरूरत पड़ रही है।

ईरान अमेरिका-इजरायल के हमलों से अपनी रक्षा मजबूत करने के लिए विशेष रूप से रूस से एस-400 का सुरक्षा कवच चाहता है। रूस की यह उन्नत वायु रक्षा प्रणाली भारत के पास पहले से मौजूद है, जिसने पिछले साल आपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाई थी।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेहरान को अब भी रूस से एस-400 प्रणाली मिलने की उम्मीद है। ऐसी खबर है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजई को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक निजी संदेश के साथ पांच नवंबर को मॉस्को भेजा था।

इसमें तेहरान की प्रमुख मांगों में वायु रक्षा प्रणाली भी शामिल थी। ईरान के सरकारी मीडिया और रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने इस यात्रा की पुष्टि की है। हालांकि एस-400 की आपूर्ति के संबंध में किसी समझौते की घोषणा नहीं हुई है। यह समझौता भले अनिश्चित बना हुआ है, लेकिन रूस ने अन्य हथियारों और रक्षा उपकरणों के जरिये ईरान के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाना जारी रखा है।

यह नई मांग ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद ईरान अपने वायु रक्षा नेटवर्क को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। इन हमलों में हवाई खतरों का पता लगाने और उन्हें रोकने में उसकी कमजोरियां उजागर हुई थीं।

एस-400 से तेहरान की दुश्मन विमानों, ड्रोन और मिसाइलों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने की क्षमता मजबूत हो सकती है। इससे भविष्य में संभावित हमलों के खिलाफ उसे एक उन्नत सुरक्षा कवच मिल जाएगा। रूस निर्मित एस-400 लंबी दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें