LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: कगिसो रबाडा के नाम जुड़ा रिकॉर्ड, किस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे? बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

यूपी: PDA का सियासी इम्तिहान, क्या 2027 में बनेगा सत्ता का नया समीकरण?

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 04:30 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

यूपी: PDA का सियासी इम्तिहान, क्या 2027 में बनेगा सत्ता का नया समीकरण?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने दो चुनावी परिणामों ने नए सवाल खड़े किए हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने दो चुनावी परिणामों ने नए सवाल खड़े किए हैं।

प्रमोद कुमार मिश्र को 6,597 वोट मिले। यहां जीत का अंतर 5,015 मत था। वाराणसी में दोनों सीटों पर सपा की जीत को केवल स्थानीय परिणाम मानकर छोड़ना आसान नहीं है। यह भाजपा के लिए राजनीतिक और प्रतीकात्मक, दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां हार ने स्थानीय संगठन, उम्मीदवारों के चयन और शिक्षक-स्नातक मतदाताओं के बीच पार्टी की स्वीकार्यता पर सवाल खड़े किए हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में रोजगार, भर्ती, शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की समस्याएं जैसे मुद्दे प्रभाव डालते हैं। इसलिए इस परिणाम को शिक्षित वर्ग के एक हिस्से में असंतोष के संकेत के रूप में भी देखा जा सकता है। लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता आम विधानसभा मतदाताओं से अलग हैं। वाराणसी की जीत को पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जनमत का प्रमाण नहीं कहा जा सकता। फिर भी 2027 से पहले सपा के लिए यह राजनीतिक संदेश और संगठनात्मक उत्साह का विषय जरूर है। 2024-2026: क्या है सियासी कड़ी? दोनों चुनावों की प्रकृति अलग है। लोकसभा चुनाव में व्यापक मतदाता हिस्सा लेता है, जबकि विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक चुनाव सीमित मतदाता वर्ग के बीच होते हैं। इसलिए दोनों के परिणामों की सीधी तुलना नहीं की जा सकती।फिर भी एक साझा सवाल उभरता है- क्या भाजपा के खिलाफ अलग-अलग सामाजिक और पेशागत समूहों में असंतोष विपक्ष को अवसर दे रहा है? 2024 में सपा ने सामाजिक गठबंधन के सहारे लोकसभा में बड़ी सफलता हासिल की। 2026 में विधान परिषद की पांच सीटों पर जीत ने दिखाया कि पार्टी कुछ विशिष्ट मतदाता वर्गों में भी अपनी पकड़ बना रही है। भाजपा के लिए चुनौती इन संकेतों को समझने और अपने संगठन तथा सामाजिक गठबंधन को मजबूत बनाए रखने की है। विपक्ष के लिए चुनौती इन अलग-अलग सफलताओं को एक व्यापक राजनीतिक विकल्प में बदलने की है। पीडीए: पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक होंगे साथ? अखिलेश यादव के पीडीए फार्मूले की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि क्या यादवों और मुस्लिम मतदाताओं से आगे गैर-यादव पिछड़ों तथा गैर-जाटव दलितों का भरोसा भी सपा के साथ बना रहता है। कुर्मी, मौर्य, शाक्य, सैनी, लोध, निषाद, राजभर और कश्यप जैसे समुदायों का अपना राजनीतिक प्रभाव है। इनमें से कई भाजपा के सामाजिक गठबंधन का हिस्सा रहे हैं। 2024 में कुछ वर्गों के मतदान व्यवहार में बदलाव के संकेत मिले, लेकिन इसे स्थायी बदलाव मानना जल्दबाजी होगी। दलित राजनीति में बसपा की कमजोरी ने सपा के सामने अवसर जरूर खोला है। लेकिन जाटव मतदाताओं के बीच मायावती की पहचान और गैर-जाटव दलितों की अलग राजनीतिक आकांक्षाओं को समझना जरूरी है। चंद्रशेखर आजाद भी दलित राजनीति में अपनी स्वतंत्र जगह बना रहे हैं। 2027 में उनका सपा के साथ आना या अलग चुनाव लड़ना विपक्ष के सामाजिक गणित को प्रभावित कर सकता है। अखिलेश यादव को केवल जातीय नारों से आगे बढ़कर संगठन, टिकट वितरण और राजनीतिक नेतृत्व में इन समुदायों को वास्तविक हिस्सेदारी देनी होगी। पीडीए तभी टिकाऊ गठबंधन बनेगा, जब हर वर्ग को उसमें अपना प्रतिनिधित्व दिखाई देगा। मुस्लिम मतदाता और कांग्रेस: कितनी मजबूती? मुस्लिम मतदाताओं का बड़ा हिस्सा 2024 में भाजपा के विरोध में विपक्षी गठबंधन के साथ गया। 2027 में सपा के लिए इस समर्थन को बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। लेकिन सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के सवाल भी उतने ही अहम हैं। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम की सक्रियता सपा के सामने एक अतिरिक्त चुनौती खड़ी कर सकती है। वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सीटों और नेतृत्व पर सहमति बनाना भी आसान नहीं होगा। 2024 में सपा-कांग्रेस तालमेल सफल रहा था। लेकिन विधानसभा चुनाव में स्थानीय दावेदारों और सीटों का बंटवारा अधिक जटिल हो सकता है। यदि विपक्षी दल आपसी प्रतिस्पर्धा में उलझे, तो 2024 में बना चुनावी तालमेल कमजोर पड़ सकता है। दूसरी ओर भाजपा के साथ राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल (एस), निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जैसे सहयोगी दल हैं। इनके जरिए भाजपा विभिन्न सामाजिक समूहों तक अपनी पहुंच बनाए रखने की कोशिश करेगी। भाजपा का सामाजिक आधार: कितनी सेंध? भाजपा की ताकत केवल सवर्ण मतदाताओं के समर्थन पर नहीं टिकी है। गैर-यादव पिछड़े, गैर-जाटव दलित और विभिन्न सामाजिक समुदाय उसके व्यापक राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा हैं। इसके साथ हिंदुत्व, संगठनात्मक नेटवर्क, सरकारी योजनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व भी उसकी ताकत का आधार हैं। 2024 में भाजपा के वोट प्रतिशत और सीटों में गिरावट ने इस गठबंधन की सीमाएं उजागर कीं। 2026 के विधान परिषद चुनाव में सपा की पांच सीटों और वाराणसी की दोनों जीत ने विपक्ष को एक नया राजनीतिक संदर्भ दिया। लेकिन भाजपा ने 11 में से छह सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी भी कायम रखी। इसलिए सवाल भाजपा के सामाजिक आधार के खत्म होने का नहीं, बल्कि उसमें संभावित बदलाव का है। क्या गैर-यादव पिछड़े और गैर-जाटव दलित मतदाताओं के बीच 2024 में दिखा बदलाव आगे भी जारी रहेगा? क्या वाराणसी जैसे परिणाम दूसरे क्षेत्रों में भी दोहराए जा सकते हैं? इन सवालों का जवाब विधानसभा चुनाव के व्यापक मतदाता वर्ग में ही मिलेगा। 2027: पीडीए नारा या राजनीतिक विकल्प? 2024 और 2026 के चुनावी परिणामों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा और सपा के बीच मुकाबले को नए सिरे से चर्चा में ला दिया है। लेकिन 2027 का विधानसभा चुनाव केवल पिछले चुनावों के परिणामों की पुनरावृत्ति नहीं होगा। बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मतदाताओं के फैसले को प्रभावित करेंगे। अखिलेश यादव को इन मुद्दों पर स्पष्ट राजनीतिक कार्यक्रम के साथ सामाजिक प्रतिनिधित्व का भरोसा भी देना होगा। भाजपा के सामने अपने मौजूदा सामाजिक गठबंधन को बनाए रखने और स्थानीय असंतोष का जवाब देने की चुनौती होगी। सपा के सामने 2024 के समर्थन को स्थायी बनाने, छोटे दलों और कांग्रेस के साथ तालमेल रखने तथा पीडीए के भीतर सभी वर्गों को उचित राजनीतिक जगह देने की परीक्षा होगी। 2024 ने भाजपा के सामाजिक समीकरण को चुनौती दी, जबकि 2026 के विधान परिषद चुनाव ने कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विपक्ष की मौजूदगी को फिर रेखांकित किया। अब सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव इन संकेतों को 2027 में व्यापक सामाजिक और राजनीतिक गठबंधन में बदल पाएंगे? क्या पीडीए उत्तर प्रदेश में सत्ता के नए समीकरण की जमीन तैयार करेगा, या 2024 और 2026 के परिणाम अलग-अलग चुनावों तक ही सीमित रह जाएंगे? डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें