LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,532.19 +939.69 (+1.15%)
निफ्टी 50 25,387.4 +243.10 (+0.97%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.46
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

पीएम मोदी की मां को समर्पित मंदिर, आंध्र प्रदेश के एक गांव में हीराबेन मोदी स्मारक का निर्माण शुरू

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 02:25 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

पीएम मोदी की मां को समर्पित मंदिर, आंध्र प्रदेश के एक गांव में हीराबेन मोदी स्मारक का निर्माण शुरू
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के गुडीकल गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को समर्पित एक मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के गुडीकल गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को समर्पित एक मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।
  • हीराबेन मोदी स्मारक का निर्माण शुरू। (सोशल मीडिया)
  • आंध्र प्रदेश के गुडीकल गांव में मंदिर निर्माण शुरू।

हीराबेन मोदी स्मारक का निर्माण शुरू। (सोशल मीडिया)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

आंध्र प्रदेश के गुडीकल गांव में मंदिर निर्माण शुरू।

पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी को समर्पित।

परिसर में गौशाला और अनाथालय का भी निर्माण होगा।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

डिजिटल डेस्क, तिरुपति। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की याद में आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक मंदिर बनाया जा रहा है। कुरनूर के येमिगनूर मंडल के गुडीकम गांव में, प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां हीराबेन मोदी को समर्पित एक मंदिर और स्मारक का निर्माण आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है।

'माता श्री मंदिरम चैरिटेबल सोसाइटी' की पहल पर शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य हीराबेन मोदी की विरासत को सम्मान देना है। साथ ही, इसमें आध्यात्मिक भक्ति के साथ-साथ सामुदायिक कल्याण के कार्यों को भी जोड़ा गया है। रविवार, 15 नवंबर को इस परिसर के लिए भूमि पूजन किया गया, जिसमें अडोनी से बीजेपी विधायक पीवी पार्थसारथी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने ही आधारशिला रखी।

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर, इस कार्यक्रम में विभिन्न दलों के स्थानीय नेताओं ने हिस्सा लिया। इनमें, बीजेपी, जन सेना पार्टी और YSR कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि शामिल थे, साथ ही गांव के बुजुर्ग और ट्रस्ट के सदस्य भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बोलते हुए, विधायक पार्थसारथी ने सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह स्मारक मातृत्व को एक श्रद्धांजलि है, और उस महिला को सम्मान है जिसने एक ऐसे नेता को पाला-पोसा, जो आज देश को विकास की राह पर आगे ले जा रहा है।

ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा कि हीराबेन मोदी ने देश को नरेंद्र मोदी जैसा नेता दिया है, इसलिए समाज की सामूहिक यादों में उनका स्थान हमेशा रहना चाहिए।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें