'माफ कीजिए, मैम': राहुल गांधी के बयान पर भड़के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, कहा- अब ये प्रोडक्ट नहीं होगा री-लॉन्च CM Himanta Biswa Sarma lashes out at Rahul Gandhi's remark, says this product will not be re-launched now.
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- 'माफ कीजिए, मैम': राहुल गांधी के बयान पर भड़के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, कहा- अब ये प्रोडक्ट नहीं होगा री-लॉन्च CM Himanta Biswa Sarma lashes out at Rahul Gandhi's remark, says this product will not be re-launched now
Hopefully you'll see it now too; this product is beyond launching and relaunching — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 16, 2026 क्या है पूरा मामला? यह विवाद सोनिया गांधी के संस्मरण के औपचारिक विमोचन के दौरान राहुल गांधी के दिए गए भाषण से शुरू हुआ। हार्पर कॉलिन्स इंडिया की ओर से प्रकाशित इस किताब के विमोचन कार्यक्रम में, राहुल ने अपने माता-पिता के बीच घर पर मौजूद आपसी प्रेम के बारे में बात की। उन्होंने परिवार के साथ भोजन के पलों को याद करते हुए कहा, 'लंच और डिनर के समय उनकी मां अक्सर उनके पिता राजीव गांधी के साथ बैठी रहती थीं। भले ही उस समय घर का स्टाफ भी वहां मौजूद हो। उन्होंने यह भी बताया कि शुरू में उन्हें लगता था कि यह बिल्कुल सामान्य व्यवहार है, क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता को आपस में इसी तरह रहते हुए देखा। हालांकि, जब वे अपने दोस्तों के घर गए, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके परिवारों का माहौल अलग था। गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे रेस्तरां इसके साथ ही राहुल गांधी ने कार्यक्रम में बताया कि उनके माता-पिता के बारे में कई तरह की कहानियां प्रचलित थीं। इनमें से एक कहानी उनके वर्सिटी रेस्तरां में मिलने की थी। उन्होंने कहा कि कई साल बाद एक बार मैं कैम्ब्रिज गया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा, 'चलो वर्सिटी रेस्तरां चलते हैं'। मैं देखना चाहता था कि मेरे माता-पिता की मुलाकात आखिर कहां हुई थी। मैं रेस्तरां में जाकर बैठ गया। वहां मेरे पास मेन्यू लाया गया। मैंने वहां मौजूद व्यक्ति से कहा, 'मेरे माता-पिता इसी रेस्तरां में मिले थे'। यह सुनकर उसने मेरी तरफ देखा और कहा, 'अच्छा, वे दोनों! मैं उन्हें जानता हूं'। मैंने हैरानी से पूछा, 'आप उनके बारे में क्या जानते हैं?' उसने कहा, 'अरे, वे दोनों। मैं बिल्कुल जानता हूं कि आप किनकी बात कर रहे हैं'। जब गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा गया, तो राहुल गांधी ने कहा, "वह अब एक दोस्त है।"