पोस्टुरल हाइपोटेंशन में बैठने या लेटने के बाद खड़े होते ही ब्लड प्रेशर अचानक लो हो जाता है। इससे चक्कर आने, आंखों के आगे अंधेरा छाने और बेहोशी तक हो सकती है। डिहाइड्रेशन के अलावा कुछ दवाएं और डायबिटीज की वजह से ये दिक्कत होती है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए सभी हिस्सों तक खून का संचार सही तरीके से होते रहना जरूरी है। इसके लिए हमारा हृदय लगातार धड़कता और सिकुड़ता रहता है, इससे हमारी धमनियों में रक्त पंप होता है और पूरे शरीर में सही तरीके से पहुंचता रहता है। ब्लड प्रेशर वह दबाव है जो बहते हुए खून द्वारा धमनियों की दीवारों पर पड़ता है। आपने हाई और लो ब्लड प्रेशर के बारे में सुना होगा। .metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}
- क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि बिस्तर से उठते ही या बैठे रहने के बाद खड़े होते ही अचानक सिर घूमने लगे, आंखों के सामने अंधेरा छा जाए या ऐसा महसूस हो कि अभी बेहोश हो जाएंगे? अक्सर लोग इसे कमजोरी, थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार इसकी वजह पोस्टुरल हाइपोटेंशन हो सकता है। पोस्टुरल हाइपोटेंशन को ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन भी कहते हैं।
- स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर व्यक्ति को कभी न कभी ये समस्या होती ही है, आमतौर पर लोग इसपर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। वैसे तो ये समस्या और इसके लक्षण कुछ समय में अपने आप ही ठीक हो जाते हैं पर अगर आपको अक्सर चक्कर, धुंधला दिखाई देने या बेहोशी की दिक्कत हो रही है तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है। इसके कारणों को समझना और समय रहते इलाज कराना बहुत जरूरी है।
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि बिस्तर से उठते ही या बैठे रहने के बाद खड़े होते ही अचानक सिर घूमने लगे, आंखों के सामने अंधेरा छा जाए या ऐसा महसूस हो कि अभी बेहोश हो जाएंगे? अक्सर लोग इसे कमजोरी, थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार इसकी वजह पोस्टुरल हाइपोटेंशन हो सकता है। पोस्टुरल हाइपोटेंशन को ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन भी कहते हैं।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर व्यक्ति को कभी न कभी ये समस्या होती ही है, आमतौर पर लोग इसपर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। वैसे तो ये समस्या और इसके लक्षण कुछ समय में अपने आप ही ठीक हो जाते हैं पर अगर आपको अक्सर चक्कर, धुंधला दिखाई देने या बेहोशी की दिक्कत हो रही है तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है। इसके कारणों को समझना और समय रहते इलाज कराना बहुत जरूरी है।
समय रहते इसकी वजह को पहचानना जरूरी है, क्योंकि बार-बार ऐसा होना गिरने और चोट लगने का खतरा बढ़ा सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पोस्टुरल हाइपोटेंशन की समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर ये दिक्कत अस्थाई होती है और अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन बार-बार खड़े होने पर बीपी लो होने की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
पोस्टुरल हाइपोटेंशन के कारण क्या खतरे हैं?
बार-बार बीपी गिरने से चक्कर और बेहोशी हो सकती है। कई बार इसके कारण लोग अचानक गिर जाते हैं जिससे सिर में चोट, हड्डी टूटने और फ्रैक्चर का खतरा रहता है। गंभीर मामलों में शरीर के अंगों तक खून की पर्याप्त आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। यह समस्या कुछ लोगों में हृदय संबंधी जोखिमों से भी जुड़ी पाई गई है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।