LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
हेल्थ अलर्ट: आंखों की सेहत पर भारी पड़ सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये छोटी-छोटी गलतियां, तुरंत कर लें सुधार सोनिया गांधी की यादें: इंडिया गेट पर आइसक्रीम और रोजाना प्रेम पत्र, किताब में बताया कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी? सर्दियों में हेल्दी डाइट: सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड, शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे पढ़ें 17 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ टिप्पणी पर एससीबीए सख्त: वकील पर हो सकती है अवमानना की कार्रवाई, जानें कब है सुनवाई रेलवे: आरआरबी ग्रुप डी का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? समझें सभी स्टेप्स; जानें जोन और श्रेणीवार कटऑफ
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,862.82 +758.03 (+0.92%)
निफ्टी 50 25,492.45 +201.35 (+0.80%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.57
entertainment तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

जैकी श्रॉफ:  भिड़ू की गायिकी के कायल हुए सुभाष घई, बोले- उन पर म्यूजकिल फिल्म बननी चाहिए, यह जरूर चलेगी

नेहा कपूर (Neha Kapoor)
नेहा कपूर (Neha Kapoor) सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 05:57 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

जैकी श्रॉफ:  भिड़ू की गायिकी के कायल हुए सुभाष घई, बोले- उन पर म्यूजकिल फिल्म बननी चाहिए, यह जरूर चलेगी
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

अभिनेता जैकी श्रॉफ के अभिनय से तो दुनिया वाकिफ है। मगर, सुभाष घई ने उनकी गायिकी की तारीफ की है। फिल्म निर्माता सुभाष घई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जैकी श्रॉफ के सिंगिंग हुनर के बारे में बताया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • अभिनेता जैकी श्रॉफ के पास अभिनय के अलावा गायिकी का भी हुनर है। दर्शकों ने उन्हें पर्दे पर एक्शन का दम दिखाते देखा है। कॉमेडी करते देखा है और इमोशनल होते देखा है। मगर, इसके साथ ही वे सिंगिंग भी कर सकते हैं। ऐसा सुभाष घई का कहना है।
  • जैकी श्रॉफ की तारीफ में क्या बोले सुभाष घई?
  • चर्चित निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ की सिंगिंग की सिर्फ तारीफ ही नहीं की, बल्कि उनका मानना है कि उन पर म्यूजिकल फिल्म भी बननी चाहिए। फिल्म का भविष्य भी उन्होंने बता दिया कि यह खूब चलेगी। निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें जैकी श्रॉफ गाना गाते दिख रहे हैं।

जैकी श्रॉफ की तारीफ में क्या बोले सुभाष घई?

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

चर्चित निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ की सिंगिंग की सिर्फ तारीफ ही नहीं की, बल्कि उनका मानना है कि उन पर म्यूजिकल फिल्म भी बननी चाहिए। फिल्म का भविष्य भी उन्होंने बता दिया कि यह खूब चलेगी। निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें जैकी श्रॉफ गाना गाते दिख रहे हैं।

इस पोस्ट के साथ सुभाष घई ने मजेदार कैप्शन लिखा है। वे लिखते हैं, 'क्या आपने जैकी श्रॉफ को गाते हुए सुना है? वह एक आत्मा बन जाते हैं। एक बच्चा। एक जेन-Z और आप उनके गाने के तरीके से प्यार करते हैं। उसका लुत्फ लेते हैं। बेसुरा, लेकिन सुर में। बेताल, लेकिन ताल में। आप उनके गाए हुए का आनंद ओरिजिनल गाने से ज्यादा लेने लगते हैं। जैकी की कंपनी में खुशी बढ़ जाती है। वह म्यूजिक को अपना लेते हैं। अब समय आ गया है कि हम उस पर म्यूजिक पर एक फिल्म बने। यह पक्का चलेगी'।

वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ की गायिकी के हुनर की तारीफ की हो। इससे पहले 01 नवंबर को भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था। तस्वीरों में जैकी श्रॉफ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, 'क्या आप जानते हैं कि जैकी श्रॉफ भी माइक के सामने गाते हैं। जी हां। उन्होंने हमारे स्टूडियो में मेरे लिए गाया था और उन्होंने सबके होश उड़ा दिए। कौन सी फिल्म? इसके लिए आपको कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है'।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

बता दें कि जैकी श्रॉफ और सुभाष घई के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग है। एक्टर को अभिनय की दुनिया में स्थापित करने का श्रेय भी घई को जाता है। उन्होंने ही जैकी को बतौर लीड हीरो फिल्म 'हीरो' (1983) के जरिए लॉन्च किया था। अब देखना होगा कि क्या वे एक्टर को सिंगिंग का भी मौका देने वाले हैं?

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
नेहा कपूर (Neha Kapoor)

नेहा कपूर (Neha Kapoor)

| 5+ वर्ष अनुभव

सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता • मुंबई ब्यूरो

नेहा कपूर भारतीय सिनेमा, ओटीटी रिलीज, थिएटर और सांस्कृतिक आयोजनों की निष्पक्ष समीक्षा और सिनेमाई रुझानों पर रिपोर्टिंग करती हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें