LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,478.96 +374.17 (+0.46%)
निफ्टी 50 25,403.3 +112.20 (+0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.57
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

रोबोटिक सर्जरी का कमाल: दिल का बड़ा छेद बंद कर बचाई बच्चे की जान, कोलकाता के डॉक्टरों ने कौन-सी तकनीक अपनाई?

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 05:14 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

रोबोटिक सर्जरी का कमाल: दिल का बड़ा छेद बंद कर बचाई बच्चे की जान, कोलकाता के डॉक्टरों ने कौन-सी तकनीक अपनाई?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

रोबोटिक सर्जरी का कमाल: दिल का बड़ा छेद बंद कर बचाई बच्चे की जान, कोलकाता के डॉक्टरों ने कौन-सी तकनीक अपनाई? Kolkata doctors repairs boy's congenital heart defect with his tissue through robotic surgery

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • बिहार के नवादा जिले के 13 वर्षीय बच्चे को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के जरिए नया जीवन मिला है। बच्चे के दिल में जन्मजात छेद था, जिसे डॉक्टरों ने बेहद कम चीरा लगाकर की गई मिनिमली इनवेसिव रोबोटिक सर्जरी से ठीक कर दिया। खास बात यह रही कि डॉक्टरों ने छेद को बंद करने के लिए किसी कृत्रिम पैच के बजाय बच्चे के हृदय के आसपास मौजूद ऊतक का इस्तेमाल किया। कोलकाता के मुकुंदापुर स्थित नारायणा आरएन टैगोर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस सफल सर्जरी की जानकारी दी। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे को एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (एएसडी) नाम की जन्मजात हृदय संबंधी समस्या थी। इसमें दिल के ऊपरी दो कक्षों को अलग करने वाली दीवार में छेद हो जाता है। कैथेटर से इलाज क्यों नहीं हुआ? डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के दिल में छेद काफी बड़ा था। इस वजह से कैथेटर आधारित डिवाइस की मदद से इसे बंद करना संभव नहीं था। ऐसे में सर्जरी करना जरूरी हो गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे के परिवार को सर्जरी के बाद ठीक होने में लगने वाले समय और इसका उसकी पढ़ाई पर पड़ने वाले संभावित असर की चिंता थी। इसलिए परिवार ने अस्पताल की मेडिकल टीम से चर्चा करने से पहले इलाज के कई विकल्पों पर विचार किया। आखिरकार उन्होंने रोबोटिक सर्जरी कराने का फैसला किया। बच्चे के ही हृदय के ऊतक से बंद किया छेद यह सर्जरी अस्पताल में कार्डियक और रोबोटिक सर्जरी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ
  • ललित कपूर के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने की। डॉ
  • कपूर ने बताया कि इस प्रक्रिया में शरीर पर बड़े चीरे लगाने के बजाय छोटे चीरे लगाए गए। इससे सर्जरी के बाद होने वाली परेशानी कम हुई और मरीज को तेजी से ठीक होने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि पारंपरिक सर्जरी को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तैयार रखा गया था। रोबोटिक तकनीक की मदद से छोटे चीरों के जरिए दिल के छेद को बंद किया गया। इसके लिए बच्चे के ही पेरीकार्डियम के ऊतक का इस्तेमाल किया गया। पेरीकार्डियम एक दोहरी परत वाली थैली होती है, जो हृदय को चारों ओर से ढककर रखती है। डॉक्टरों ने इसी ऊतक को प्राकृतिक पैच के रूप में इस्तेमाल कर दिल की दीवार में मौजूद छेद को बंद किया। इससे कृत्रिम पैच लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। मिनिमली इनवेसिव सर्जरी पर क्या बोले डॉक्टर? नारायणा हेल्थ ग्रुप के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आर

ललित कपूर के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने की। डॉ

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

कपूर ने बताया कि इस प्रक्रिया में शरीर पर बड़े चीरे लगाने के बजाय छोटे चीरे लगाए गए। इससे सर्जरी के बाद होने वाली परेशानी कम हुई और मरीज को तेजी से ठीक होने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि पारंपरिक सर्जरी को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तैयार रखा गया था। रोबोटिक तकनीक की मदद से छोटे चीरों के जरिए दिल के छेद को बंद किया गया। इसके लिए बच्चे के ही पेरीकार्डियम के ऊतक का इस्तेमाल किया गया। पेरीकार्डियम एक दोहरी परत वाली थैली होती है, जो हृदय को चारों ओर से ढककर रखती है। डॉक्टरों ने इसी ऊतक को प्राकृतिक पैच के रूप में इस्तेमाल कर दिल की दीवार में मौजूद छेद को बंद किया। इससे कृत्रिम पैच लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। मिनिमली इनवेसिव सर्जरी पर क्या बोले डॉक्टर? नारायणा हेल्थ ग्रुप के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आर

वेंकटेश ने कहा कि यह प्रक्रिया उन्नत हृदय चिकित्सा और मरीज-केंद्रित इलाज के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वहीं, नारायणा हेल्थ ईस्ट में कोलकाता और कॉरपोरेट ग्रोथ इनिशिएटिव के निदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख अभिजीत सीपी ने कहा कि रोबोटिक एएसडी सर्जरी में मरीज के अपने ऊतक का इस्तेमाल मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें