LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,500.48 +395.69 (+0.48%)
निफ्टी 50 25,387.95 +96.85 (+0.38%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.64
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

मद्रास हाईकोर्ट: कम्यूनिस्ट सांसद पर क्यों भड़के जज? बोले- मर्सिडीज से आते हैं और मुझे न्याय का पाठ पढ़ा रहें

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 02:13 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

मद्रास हाईकोर्ट: कम्यूनिस्ट सांसद पर क्यों भड़के जज? बोले- मर्सिडीज से आते हैं और मुझे न्याय का पाठ पढ़ा रहें
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

मद्रास हाईकोर्ट: कम्यूनिस्ट सांसद पर क्यों भड़के जज? बोले- मर्सिडीज से आते हैं और मुझे न्याय का पाठ पढ़ा रहें

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • मद्रास हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद सु
  • वेंकटेशन पर तीखा हमला बोला है। जस्टिस स्वामीनाथन ने सांसद की जीवनशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह महंगी मर्सिडीज-बेंज कार से चलते हैं, ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं और फर्स्ट एसी में सफर करते हैं, लेकिन उन्हें न्यायिक कर्तव्यों का पाठ पढ़ा रहे हैं। न्यायाधीश की यह टिप्पणी अदालत में चल रही एक अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आई। क्या सांसद की आलोचना से नाराज थे जस्टिस स्वामीनाथन? मामला तमिलनाडु के सार्वजनिक पुस्तकालयों के लिए किताबें खरीदने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। इस मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वामीनाथन ने सांसद वेंकटेशन की आलोचना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सांसद ने हाल ही में उनकी उस टिप्पणी पर सवाल उठाए थे, जिसमें उन्होंने कथित फर्जी किताबों की खरीद के प्रायश्चित के तौर पर पेरियार लाइब्रेरी में आध्यात्मिकता से जुड़ी किताबें रखने का सुझाव दिया था। इसी आलोचना के जवाब में न्यायाधीश ने सांसद की जीवनशैली का मुद्दा उठाया। मर्सिडीज-बेंज और ब्रांडेड कपड़ों का जिक्र क्यों किया? जस्टिस स्वामीनाथन ने करीब छह महीने पहले चेन्नई रेलवे स्टेशन पर सांसद वेंकटेशन से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वेंकटेशन खुद को कम्युनिस्ट नेता बताते हैं, लेकिन उनकी जीवनशैली इसके विपरीत नजर आती है। न्यायाधीश के मुताबिक, उन्होंने स्टेशन के बाहर एक मर्सिडीज-बेंज कार देखी थी। बाद में उन्हें पता चला कि उस कार से सांसद वेंकटेशन बाहर आ रहे थे। उन्होंने सांसद के महंगे कपड़ों और कार को लेकर भी सवाल उठाए। जस्टिस स्वामीनाथन ने यहां तक कहा कि उन्हें नहीं पता कि किताबों की रॉयल्टी से ऐसी जीवनशैली चल सकती है या नहीं। ट्रेन में दोनों की यात्रा को लेकर क्या बोले न्यायाधीश? जस्टिस स्वामीनाथन ने बताया कि वह चेन्नई से मदुरै जाने के लिए पांडियन एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे थे। उस समय सांसद वेंकटेशन भी ट्रेन की ओर जा रहे थे। दोनों की मुलाकात हुई तो सांसद ने उनसे पूछा कि वह कहां जा रहे हैं। इस पर न्यायाधीश ने बताया कि वह आमतौर पर स्लीपर क्लास में यात्रा करते हैं और उनकी सीट एस3 कोच में 23 नंबर पर थी। वहीं, सांसद वेंकटेशन फर्स्ट एसी में सफर कर रहे थे। इसी अंतर का जिक्र करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि सांसद उन्हें बता रहे हैं कि एक जज के तौर पर उन्हें क्या करना चाहिए। कैसे शुरू हुआ जस्टिस स्वामीनाथन और सांसद के बीच विवाद? यह विवाद कोयंबटूर स्थित पेरियार अरिवुलागम लाइब्रेरी के लिए कथित फर्जी किताबों की खरीद से जुड़ा है। एक पुस्तक विमोचन समारोह में जस्टिस स्वामीनाथन ने इस मामले पर टिप्पणी की थी और आध्यात्मिक किताबें रखने का सुझाव दिया था। सांसद सु
  • वेंकटेशन ने उनकी इस टिप्पणी की आलोचना की थी। इसके बाद अब अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ने सांसद पर पलटवार किया। उन्होंने न्यायिक कर्तव्यों पर सांसद की सलाह को उनकी अपनी जीवनशैली से जोड़कर सवाल उठाए।

वेंकटेशन पर तीखा हमला बोला है। जस्टिस स्वामीनाथन ने सांसद की जीवनशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह महंगी मर्सिडीज-बेंज कार से चलते हैं, ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं और फर्स्ट एसी में सफर करते हैं, लेकिन उन्हें न्यायिक कर्तव्यों का पाठ पढ़ा रहे हैं। न्यायाधीश की यह टिप्पणी अदालत में चल रही एक अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आई। क्या सांसद की आलोचना से नाराज थे जस्टिस स्वामीनाथन? मामला तमिलनाडु के सार्वजनिक पुस्तकालयों के लिए किताबें खरीदने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। इस मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वामीनाथन ने सांसद वेंकटेशन की आलोचना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सांसद ने हाल ही में उनकी उस टिप्पणी पर सवाल उठाए थे, जिसमें उन्होंने कथित फर्जी किताबों की खरीद के प्रायश्चित के तौर पर पेरियार लाइब्रेरी में आध्यात्मिकता से जुड़ी किताबें रखने का सुझाव दिया था। इसी आलोचना के जवाब में न्यायाधीश ने सांसद की जीवनशैली का मुद्दा उठाया। मर्सिडीज-बेंज और ब्रांडेड कपड़ों का जिक्र क्यों किया? जस्टिस स्वामीनाथन ने करीब छह महीने पहले चेन्नई रेलवे स्टेशन पर सांसद वेंकटेशन से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वेंकटेशन खुद को कम्युनिस्ट नेता बताते हैं, लेकिन उनकी जीवनशैली इसके विपरीत नजर आती है। न्यायाधीश के मुताबिक, उन्होंने स्टेशन के बाहर एक मर्सिडीज-बेंज कार देखी थी। बाद में उन्हें पता चला कि उस कार से सांसद वेंकटेशन बाहर आ रहे थे। उन्होंने सांसद के महंगे कपड़ों और कार को लेकर भी सवाल उठाए। जस्टिस स्वामीनाथन ने यहां तक कहा कि उन्हें नहीं पता कि किताबों की रॉयल्टी से ऐसी जीवनशैली चल सकती है या नहीं। ट्रेन में दोनों की यात्रा को लेकर क्या बोले न्यायाधीश? जस्टिस स्वामीनाथन ने बताया कि वह चेन्नई से मदुरै जाने के लिए पांडियन एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे थे। उस समय सांसद वेंकटेशन भी ट्रेन की ओर जा रहे थे। दोनों की मुलाकात हुई तो सांसद ने उनसे पूछा कि वह कहां जा रहे हैं। इस पर न्यायाधीश ने बताया कि वह आमतौर पर स्लीपर क्लास में यात्रा करते हैं और उनकी सीट एस3 कोच में 23 नंबर पर थी। वहीं, सांसद वेंकटेशन फर्स्ट एसी में सफर कर रहे थे। इसी अंतर का जिक्र करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि सांसद उन्हें बता रहे हैं कि एक जज के तौर पर उन्हें क्या करना चाहिए। कैसे शुरू हुआ जस्टिस स्वामीनाथन और सांसद के बीच विवाद? यह विवाद कोयंबटूर स्थित पेरियार अरिवुलागम लाइब्रेरी के लिए कथित फर्जी किताबों की खरीद से जुड़ा है। एक पुस्तक विमोचन समारोह में जस्टिस स्वामीनाथन ने इस मामले पर टिप्पणी की थी और आध्यात्मिक किताबें रखने का सुझाव दिया था। सांसद सु

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

वेंकटेशन ने उनकी इस टिप्पणी की आलोचना की थी। इसके बाद अब अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ने सांसद पर पलटवार किया। उन्होंने न्यायिक कर्तव्यों पर सांसद की सलाह को उनकी अपनी जीवनशैली से जोड़कर सवाल उठाए।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें