LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,544.53 +439.74 (+0.54%)
निफ्टी 50 25,437.2 +146.10 (+0.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.53
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

दिल्ली: राजनीति के रास्ते बंद हों तो साहित्य कराता है संवाद, 67वें सार्क-फॉस्वाल साहित्य महोत्सव का आगाज

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 01:22 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

दिल्ली: राजनीति के रास्ते बंद हों तो साहित्य कराता है संवाद, 67वें सार्क-फॉस्वाल साहित्य महोत्सव का आगाज
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

दिल्ली: राजनीति के रास्ते बंद हों तो साहित्य कराता है संवाद, 67वें सार्क-फॉस्वाल साहित्य महोत्सव का आगाज

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • दक्षिण एशिया के देशों को साहित्य और संस्कृति के जरिए जोड़ने के उद्देश्य से दिल्ली में 67वें सार्क-फॉस्वाल साहित्य महोत्सव की शुरुआत हुई। चार दिवसीय आयोजन में भारत समेत कई देशों के साहित्यकार, लेखक और विचारक हिस्सा ले रहे हैं। महोत्सव का विषय है- पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है। ऐसे समय में जब राजनीति के रास्ते मुश्किल हो रहे हैं, क्या साहित्य पड़ोसी देशों के बीच संवाद और रिश्तों को नई मजबूती दे सकता है? नई दिल्ली में 67वें सार्क-फॉस्वाल साहित्य महोत्सव का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। दक्षिण एशिया के अलग-अलग देशों की भाषाओं, संस्कृतियों और विचारों को एक मंच पर लाने वाले इस आयोजन में साहित्य के जरिए आपसी संवाद और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन फाउंडेशन ऑफ सार्क राइटर्स एंड लिटरेचर (फॉस्वाल) की ओर से किया जा रहा है। इसका विषय 'पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है' रखा गया है। नई दिल्ली स्थित एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स एंड लिटरेचर के सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में साहित्य, संस्कृति, कूटनीति और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर दक्षिण एशिया के साझा भविष्य को लेकर चर्चा हुई। राजनीति संवाद नहीं कर पाती तो साहित्य कैसे जोड़ता है देशों को? महोत्सव के उद्घाटन सत्र में फॉस्वाल की संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री अजीत कौर ने स्वागत संवाद के दौरान आयोजन का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जब राजनीति के पास संवाद की भाषा कम पड़ने लगे, तो साहित्य को बोलना चाहिए। उनका संदेश था कि देशों के बीच राजनीतिक मतभेद होने के बावजूद लेखक, कवि और साहित्यकार बातचीत के रास्ते खुले रख सकते हैं। साहित्य लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति, भाषा, भावनाओं और समस्याओं को समझने का अवसर देता है। यही वजह है कि इस महोत्सव में साहित्य को दक्षिण एशियाई देशों के बीच आपसी संबंध मजबूत करने का माध्यम बनाया गया है। किन देशों के साहित्यकारों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड? उद्घाटन समारोह में दक्षिण एशिया के कई देशों की प्रमुख साहित्यिक हस्तियों को सार्क-फॉस्वाल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनमें भूटान की कुंजांग चोडेन, भारत के आलोक भल्ला, अमरेंद्र खटुआ, सुरेश गोयल और डॉ
  • हरिंदर एस सिक्का, बांग्लादेश के नुरुल हक और नेपाल के केशब सिगदेल शामिल हैं। इन साहित्यकारों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मान दिया गया। इसके अलावा भारत के देव प्रकाश चौधरी, डॉ
  • सुशमिंदर जीत कौर को भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन में अलग-अलग देशों के लेखकों की भागीदारी दक्षिण एशिया की साझा साहित्यिक विरासत को सामने लाती है। पर्यावरण को महोत्सव का विषय क्यों बनाया गया? इस बार महोत्सव का विषय 'पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है' रखा गया है। इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण और धरती के भविष्य पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। दक्षिण एशिया के देश भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हैं। पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियां भी इन देशों को प्रभावित करती हैं। ऐसे में साहित्य के माध्यम से इन समस्याओं पर विचार करना और साझा जिम्मेदारी का संदेश देना आयोजन का अहम उद्देश्य है। चार दिवसीय महोत्सव साहित्यकारों को अपने विचार साझा करने और राजनीतिक सीमाओं से आगे बढ़कर सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

हरिंदर एस सिक्का, बांग्लादेश के नुरुल हक और नेपाल के केशब सिगदेल शामिल हैं। इन साहित्यकारों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मान दिया गया। इसके अलावा भारत के देव प्रकाश चौधरी, डॉ

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

सुशमिंदर जीत कौर को भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन में अलग-अलग देशों के लेखकों की भागीदारी दक्षिण एशिया की साझा साहित्यिक विरासत को सामने लाती है। पर्यावरण को महोत्सव का विषय क्यों बनाया गया? इस बार महोत्सव का विषय 'पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है' रखा गया है। इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण और धरती के भविष्य पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। दक्षिण एशिया के देश भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हैं। पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियां भी इन देशों को प्रभावित करती हैं। ऐसे में साहित्य के माध्यम से इन समस्याओं पर विचार करना और साझा जिम्मेदारी का संदेश देना आयोजन का अहम उद्देश्य है। चार दिवसीय महोत्सव साहित्यकारों को अपने विचार साझा करने और राजनीतिक सीमाओं से आगे बढ़कर सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें