LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,500.48 +395.69 (+0.48%)
निफ्टी 50 25,387.95 +96.85 (+0.38%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.64
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'हैलो अंकल', सोनिया की बुक लॉन्चिंग में पहुंचे बीजेपी के अमरिंदर कांग्रेस परिवार की कहानी के केंद्र में कैसे आए

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 01:00 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'हैलो अंकल', सोनिया की बुक लॉन्चिंग में पहुंचे बीजेपी के अमरिंदर कांग्रेस परिवार की कहानी के केंद्र में कैसे आए
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

अमरिंदर सिंह सोनिया गांधी की किताब लॉन्च में शामिल हुए, जहां राहुल गांधी ने उन्हें अपने परिवार की कहानी के केंद्र में लाते हुए राजीव-सोनिया के बीच हुई एक पुरानी लड़ाई का किस्सा सुनाया।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • अमरिंदर सिंह सोनिया गांधी की किताब लॉन्च में शामिल हुए, जहां राहुल गांधी ने उन्हें अपने परिवार की कहानी के ...और पढ़ें
  • गांधी परिवार की कहानी के केंद्र में आए अमरिंदर सिंह।
  • डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब से ठीक पांच साल पहले सोनिया गांधी और उनके बच्चों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सात पन्नों का पत्र लिखकर कांग्रेस छोड़ दी थी। आरोप लगाया कि उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए आधी रात को साजिश रची गई। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए और अब सीधे सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी के संस्मरण बिलॉगिंग: अ जर्नी ऑफ लव के विमोचन कार्यक्रम में सबसे आगे की पंक्ति में बैठे थे।

गांधी परिवार की कहानी के केंद्र में आए अमरिंदर सिंह।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब से ठीक पांच साल पहले सोनिया गांधी और उनके बच्चों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सात पन्नों का पत्र लिखकर कांग्रेस छोड़ दी थी। आरोप लगाया कि उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए आधी रात को साजिश रची गई। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए और अब सीधे सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी के संस्मरण बिलॉगिंग: अ जर्नी ऑफ लव के विमोचन कार्यक्रम में सबसे आगे की पंक्ति में बैठे थे।

इस कार्यक्रम में मौजूद एकमात्र भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को मंच से राहुल गांधी ने खास तौर पर पहचाना और उन्हें अपने परिवार की कहानी के केंद्र में ला खड़ा किया। 84 वर्षीय अमरिंदर से बाद में यह सवाल पूछा गया कि क्या वह 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में वापस आ सकते हैं। उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा, “हम यहां एक सामाजिक कार्यक्रम के लिए आए हैं। इसमें राजनीतिक मुद्दे कहां से आ गए?”

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने माता-पिता की शादी के बारे में बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अमरिंदर सिंह की ओर रुख किया और उस इकलौती लड़ाई का जिक्र किया जो गांधी दंपति के बीच हुई थी, शायद 1980 के दशक में।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

राहुल ने कहा, "मैंने यहां अमरिंदर सिंह जी को देखा।" फिर अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बोले, "हमने उन्हें (राजीव और सोनिया को) बहस करते तो देखा है, लेकिन लड़ते हुए सिर्फ एक बार देखा है।" उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता के बीच कभी-कभी बहस हो जाती थी, लेकिन उनमें से सिर्फ एक को ही लड़ाई कहा जा सकता है यानी एक तीखी बहस, जो कुछ-कुछ प्रेमियों के बीच होने वाली नोक-झोंक जैसी थी।

राहुल गांधी ने बताया कि यह एक बहुत बड़ा संयोग था, "जब यह घटना घटी तब मेरे पिता फोन पर अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे।" उन्होंने अमरिंदर से पूछा, "क्या आपको याद है?" इस पर वे वरिष्ठ नेता मुस्कुरा दिए। राहुल गांधी ने घर पर साथ बैठकर खाना खाने के पलों को याद करते हुए कहा, "हर खाने के समय पापा वहां होते थे और पापा की गोद में मम्मा बैठी होती थीं।"

इसके बाद उन्होंने बताया कि कैसे परिवार ने राहुल की दादी, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को एक हत्या (1984) में खो दिया और जब उनके पिता राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे एक धमाके (1991) में मारे गए तो उनका पूरा सहारा ही टूटकर बिखर गया।

पटियाला के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले अमरिंदर के संबंध राजीव गांधी के समय से हैं। राजीव उनके स्कूल के साथी और दोस्त थे, जो उन्हें कांग्रेस में लेकर आए थे। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक आस्क-मी-एनीथिंग सेशन के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें अपना पसंदीदा नेता बताया।

सोमवार को राहुल की कहानी पर अमरिंदर ने बाद में कहा कि उन्हें ठीक-ठीक याद नहीं कि वे किस समय की बात कर रहे थे, "(राजीव गांधी के साथ) कई बार बातचीत हुई थी।"

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें