LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,155.29 +50.50 (+0.06%)
निफ्टी 50 25,371.55 +80.45 (+0.32%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.68
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

सुर्खियां: भारत खरीदेगा 1000 विमान; ट्रंप ने मैक्सिको को टैरिफ की धमकी दी; दिल्ली आ सकते हैं नेपाल के पीएम

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 12:21 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

सुर्खियां: भारत खरीदेगा 1000 विमान; ट्रंप ने मैक्सिको को टैरिफ की धमकी दी; दिल्ली आ सकते हैं नेपाल के पीएम
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

सुर्खियां: भारत खरीदेगा 1000 विमान; ट्रंप ने मैक्सिको को टैरिफ की धमकी दी; दिल्ली आ सकते हैं नेपाल के पीएम

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारत में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग के मुकाबले विमानों की उपलब्धता कम पड़ रही है। देश में हवाई सेवाओं का विस्तार करने के लिए अब 1,000 और विमान खरीदने की तैयारी है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को मिस्र की राजधानी काहिरा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दो हजार से अधिक विमानों की आवश्यकता है। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..
  • अमेरिका में अवैध प्रवासियों की एंट्री रोकने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मैक्सिको को चेतावनी दी है कि अगर उसने अमेरिका की ओर बढ़ रहे प्रवासियों के काफिलों को नहीं रोका तो उस पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका में अवैध तरीके से आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय आव्रजन सुधार के तहत किसी को माफी देने की संभावना भी खारिज कर दी है।  खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..
  • चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 65.55 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 2023 में 56 लाख और 2025 में पूरे यात्रा काल में 51 लाख श्रद्धालुओं की संख्या दर्ज की गई थी। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..

अमेरिका में अवैध प्रवासियों की एंट्री रोकने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मैक्सिको को चेतावनी दी है कि अगर उसने अमेरिका की ओर बढ़ रहे प्रवासियों के काफिलों को नहीं रोका तो उस पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका में अवैध तरीके से आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय आव्रजन सुधार के तहत किसी को माफी देने की संभावना भी खारिज कर दी है।  खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 65.55 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 2023 में 56 लाख और 2025 में पूरे यात्रा काल में 51 लाख श्रद्धालुओं की संख्या दर्ज की गई थी। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अगले सप्ताह भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनका 22 और 23 नवंबर को नई दिल्ली आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह 22 नवंबर को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचेंगे और अगले दिन काठमांडू लौट सकते हैं। हालांकि, नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, इस यात्रा को मंत्रिमंडल की औपचारिक मंजूरी मिलना अभी बाकी है। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...   2027 ग्रैमी नॉमिनेशन सामने आ गए हैं। ब्रिटिश सिंगर रे 11 नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे हैं, जबकि स्पेनिश सिंगर रोसालिय 9 नॉमिनेशन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। टेलर स्विफ्ट, ओलिविया रोड्रिगो, ब्रूनो मार्स और फीबी ब्रिजर्स जैसी कई बड़ी हस्तियों ने भी म्यूजिक अवार्ड्स के इस 69वें संस्करण की लिस्ट में जगह बनाई है। ब्रिटिश गायक रेचल अगाथा कीन, जिन्हें पेशेवर रूप से रे (Raye) के नाम से जाना जाता है। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..

भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले अमेरिका या कनाडा में खेल सकती है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड उत्तर अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने की रणनीति के तहत भारत के खिलाफ होने वाले पांच टी20 मैचों में से दो मुकाबलों का आयोजन इस क्षेत्र में कराने पर विचार कर रहा है। संभावित वेन्यू में अमेरिका का वॉशिंगटन डीसी और कनाडा का टोरंटो सबसे आगे बताए जा रहे हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वेस्टइंडीज और भारत के बीच जुलाई 2027 में ऑल-फॉर्मेट सीरीज खेली जा सकती है। इसमें दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले शामिल होने की संभावना है। हालांकि, दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी दौरे के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपने जीवन के उस दौर की यादें साझा की हैं, जब राजनीति और सत्ता उनके जीवन का हिस्सा नहीं थीं। उस समय उनकी दुनिया राजीव गांधी के साथ प्रेम, मुलाकातों और छोटी-छोटी खुशियों तक सीमित थी। इंडिया गेट पर आइसक्रीम खाना, कैंब्रिज में साथ बिताए बेफिक्र दिन और दूर रहते हुए रोजाना एक-दूसरे को प्रेम पत्र लिखना। सोनिया ने अपनी नई किताब के विमोचन के दौरान राजीव गांधी के साथ अपने रिश्ते के कई ऐसे निजी किस्से सुनाए, जिन्हें सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग भी पुरानी यादों में खो गए। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। पार्टी के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का एक्स अकाउंट सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद दोनों गुटों के बीच नया विवाद शुरू हो गया है। ऋतब्रत गुट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेमे पर सामूहिक रूप से अकाउंट रिपोर्ट कराकर बंद कराने का आरोप लगाया है। हालांकि, ममता बनर्जी के गुट ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..

प्रदूषण का बढ़ता स्तर अब महिलाओं की प्रजनन क्षमता के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। हवा में मौजूद बेहद बारीक जहरीले कण महिलाओं के अंडाशय की कार्यक्षमता, अंडों की गुणवत्ता और गर्भधारण की संभावनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में कृत्रिम गर्भाधान के जरिए मां बनने की कोशिश कर रही महिलाओं के लिए भी प्रदूषण चुनौती बन सकता है। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनवीडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग और चीन की संदिग्ध जासूस एलिस हुआंग के कथित संबंध पर बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि एलिस हुआंग चीनी जासूस हैं या नहीं। इस मामले में जांच के बाद ही कुछ तय होगा। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम में शामिल हुए। यह समझौता रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के बीच हुआ। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें