LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,422.57 +317.78 (+0.39%)
निफ्टी 50 25,405.75 +114.65 (+0.45%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.63
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अधर में आशियाने: खरीदारों की आशा NBCC पर बोझ, अटार्नी जनरल शिकायत से परेशान; सुपरटेक-आम्रपाली मामले में क्या?

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 11:09 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अधर में आशियाने: खरीदारों की आशा NBCC पर बोझ, अटार्नी जनरल शिकायत से परेशान; सुपरटेक-आम्रपाली मामले में क्या?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

अधर में आशियाने: खरीदारों की आशा NBCC पर बोझ, अटार्नी जनरल शिकायत से परेशान; सुपरटेक-आम्रपाली मामले में क्या?

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • सुपरटेक की अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी संभाल रहे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनबीसीसी ने सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कहा कि यदि घर खरीदार उसका हस्तक्षेप नहीं चाहते, तो वह परियोजनाओं से हटने को तैयार है। एनबीसीसी की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि वह पूरी कार्यवाही में ‘अनचाहा बोझ’ नहीं बनना चाहते। वेंकटरमणी ने स्पष्ट किया कि परियोजना लागत का 8% शुल्क सरकार की ओर से निर्धारित है और यदि खरीदार एनबीसीसी को नहीं चाहते तो वह बाहर निकल सकता है।
  • चीफ जस्टिस (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। खरीदारों की ओर से पेश अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि कुछ परियोजनाओं के 16 टावरों में अब तक कोई काम नहीं हुआ है। 6 हजार खरीदारों का प्रतिनिधित्व कर रहीं गुरुस्वामी ने बताया कि अधिकांश खरीदार 90% तक भुगतान कर चुके हैं, लेकिन घर नहीं मिला है।
  • आम्रपाली समूह के फ्लैट खरीदारों की शिकायतों से परेशान अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने सुप्रीम कोर्ट से कोर्ट रिसीवर की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि फ्लैट खरीदार दिन-रात फोन करते हैं। रात में भी फोन कर शिकायत करते हैं कि उनके घर का नल काम नहीं कर रहा है। 2019 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे वेंकटरमणी ने काम के बढ़ते बोझ और अन्य प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए पद छोड़ने की इच्छा जताई। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने उनसे कम से कम 11 अगस्त, 2030 तक जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया।

चीफ जस्टिस (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। खरीदारों की ओर से पेश अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि कुछ परियोजनाओं के 16 टावरों में अब तक कोई काम नहीं हुआ है। 6 हजार खरीदारों का प्रतिनिधित्व कर रहीं गुरुस्वामी ने बताया कि अधिकांश खरीदार 90% तक भुगतान कर चुके हैं, लेकिन घर नहीं मिला है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

आम्रपाली समूह के फ्लैट खरीदारों की शिकायतों से परेशान अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने सुप्रीम कोर्ट से कोर्ट रिसीवर की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि फ्लैट खरीदार दिन-रात फोन करते हैं। रात में भी फोन कर शिकायत करते हैं कि उनके घर का नल काम नहीं कर रहा है। 2019 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे वेंकटरमणी ने काम के बढ़ते बोझ और अन्य प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए पद छोड़ने की इच्छा जताई। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने उनसे कम से कम 11 अगस्त, 2030 तक जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि उन्होंने इस मामले में बहुत काम किया है और अब इसे उसके अंजाम तक पहुंचाना जरूरी है। कोर्ट ने आश्वासन दिया कि खरीदार उन्हें व्यक्तिगत शिकायतों के लिए परेशान नहीं करेंगे। कोर्ट ने नोएडा, ग्रेनो प्राधिकरण, एनबीसीसी और ईडी से परियोजनाओं की प्रगति तथा कब्जा सौंपने की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी।  फ्लैट खरीदारों की ओर से पेश वकील एमएल लाहोटी ने कोर्ट को बताया कि एनबीसीसी ने 33,250 इकाइयों का निर्माण किया। 22,350 खरीदारों को कब्जा मिला। 10,900 इकाइयों का कब्जा अब भी लंबित है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें