LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,500.48 +395.69 (+0.48%)
निफ्टी 50 25,387.95 +96.85 (+0.38%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.64
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अपनी कहानी, अपनी तरफ से: ताजा किताब में प्रचलित बातों से अलग पक्ष, विवाद से बचा गया; कुछ सवालों के उत्तर नहीं!

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 09:53 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अपनी कहानी, अपनी तरफ से: ताजा किताब में प्रचलित बातों से अलग पक्ष, विवाद से बचा गया; कुछ सवालों के उत्तर नहीं!
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

अपनी कहानी, अपनी तरफ से: ताजा किताब में प्रचलित बातों से अलग पक्ष, विवाद से बचा गया; कुछ सवालों के उत्तर नहीं!

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • अपनी कहानी, अपनी तरफ से: ताजा किताब में प्रचलित बातों से अलग पक्ष, विवाद से बचा गया; कुछ सवालों के उत्तर नहीं!

मनमोहन सिंह को राज्यसभा में कांग्रेस का नेता बनाया। सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के पहले कांग्रेस की राजनीति में काफी कुछ देखने को मिल रहा था। आठ मार्च, 1998 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के आग्रह पर वह अध्यक्ष बनने के लिए राजी हुई थीं। तब अमर उजाला ने ही नौ मार्च, 1998 को यह खबर ब्रेक की थी। इसके बाद बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीताराम केसरी ने अपने इस्तीफे की घोषणा की। किताब में सोनिया गांधी ने अपने अध्यक्ष काल में अमेठी व बेल्लारी के लोकसभा चुनाव की चुनौतियों का खास जिक्र किया है। बेल्लारी में उनके मुकाबले सुषमा स्वराज मैदान में थीं। देसी बेटी और विदेशी बहू का नारा खूब उछला, पर बेल्लारी से सोनिया गांधी जीतीं। किताब में इस बात का खास जिक्र है कि तब अमेठी का मोर्चा प्रियंका गांधी ने संभाला था और राहुल गांधी ने उनके साथ देश के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। किताब में अमेठी पर भी बहुत कुछ है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के पहले सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के विशेष आग्रह पर कांग्रेस के लिए प्रचार किया। 15 जनवरी, 1998 को बंगलूरू के नेशनल हाई स्कूल मैदान की विशाल जनसभा को मैंने कवर किया था। उनका भाषण बहुत ताकतवर था। सोनिया गांधी ने किताब में खुलासा किया है कि उनके भाषणों की तैयारी में प्रियंका गांधी उनका सहयोग करती थीं। इतालवी लहजे के कारण हिंदी भाषणों के लिए उनको काफी तैयारी करनी पड़ती थी, कई ड्राफ्ट बनाने पड़ते थे। इस काम में जनार्दन द्विवेदी उनकी मदद करते थे। पर, जैसी कि चर्चा होती रही है, वह शीशे के सामने कभी अभ्यास नहीं करती थीं। किताब में कारगिल घुसपैठ से लेकर अटल सरकार के गिरने के बाद की स्थितियां, मई 1999 में शरद पवार समेत तीन साथियों द्वारा विदेशी मूल संबंधी पत्र लिखने का भी जिक्र है। 2017 में राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने और 2019 में उनके त्यागपत्र के बाद फिर से सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने और मल्लिकार्जुन खरगे की ताजपोशी तक की घटनाओं का विवरण भी है। यह और बात है कि कई विवादित तथ्यों से बचा गया है, तो कुछ सवालों के उत्तर नहीं मिलते।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें