LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,165.49 +573.04 (+0.70%)
निफ्टी 50 25,261.7 +117.40 (+0.47%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.08
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

बंगाल में एनकाउंटर का दौर: अपराधियों पर गोली, लेकिन कानून की निगरानी कौन करेगा?

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 06:37 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

बंगाल में एनकाउंटर का दौर: अपराधियों पर गोली, लेकिन कानून की निगरानी कौन करेगा?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

पश्चिम बंगाल में छह महीने के भीतर पांच एनकाउंटर में पांच आरोपियों की मौत ने पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पुलिस कार्रवाई के समर्थन में खुलकर सामने हैं। क्या अपराध नियंत्रण का रास्ता एनकाउंटर है?

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का रुख चर्चा में है। मई 2026 में भाजपा की सरकार बनने के बाद जुलाई से नवंबर के बीच पांच पुलिस एनकाउंटर हुए हैं। इनमें तीन मामले नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों से जुड़े हैं। एक मामला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का है, जबकि पांचवां मामला पुलिसकर्मी पर गोली चलाने के आरोपी से संबंधित है। हर घटना के बाद पुलिस का एक ही दावा सामने आया है कि आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
  • सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना की सूचना राष्ट्रीय या राज्य मानवाधिकार आयोग को दी जानी चाहिए। हालांकि, आयोग की प्रत्यक्ष जांच हर मामले में अनिवार्य नहीं है। स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच पर गंभीर संदेह होने पर आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों में भी पुलिस कार्रवाई में हुई मौतों की सूचना 48 घंटे के भीतर देने और विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की व्यवस्था है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना की सूचना राष्ट्रीय या राज्य मानवाधिकार आयोग को दी जानी चाहिए। हालांकि, आयोग की प्रत्यक्ष जांच हर मामले में अनिवार्य नहीं है। स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच पर गंभीर संदेह होने पर आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों में भी पुलिस कार्रवाई में हुई मौतों की सूचना 48 घंटे के भीतर देने और विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की व्यवस्था है।

इसका मकसद पुलिस का मनोबल गिराना नहीं, बल्कि पुलिस की कार्रवाई को कानूनी जवाबदेही के दायरे में रखना है।

पांचवें एनकाउंटर के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस कार्रवाई का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में बलात्कारियों और हत्यारों के लिए कोई जगह नहीं है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

उनका सवाल था कि अगर पुलिस पर गोली चलाई जाएगी तो क्या पुलिस अपराधियों को बताशे खिलाएगी? उन्होंने गुंडों को बांग्लादेश भाग जाने की चेतावनी भी दी। उनका कहना था कि राज्य में रहने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री का यह बयान बताता है कि सरकार अपराधियों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई की छूट देने के पक्ष में है।

लेकिन यहां सवाल उठता है कि पुलिस को कार्रवाई की छूट और कानून से ऊपर होने की छूट में क्या अंतर है? क्या सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर किसी भी पुलिस अधिकारी को बचाया न जाए?

पश्चिम बंगाल में पांच एनकाउंटर के बाद उत्तर प्रदेश मॉडल की चर्चा भी तेज हो गई है। भाजपा के नेता इसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई बता रहे हैं, जबकि विरोधी दलों और मानवाधिकार संगठनों की ओर से पुलिस की जवाबदेही का सवाल उठाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाना है, दूसरी तरफ यह सुनिश्चित करना है कि पुलिस की हर कार्रवाई कानून के दायरे में हो।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें